रश्मिका-विजय की शादी की अनदेखी तस्वीरें आईं सामने, दुल्हन को कंगन गिफ्ट करती नजर आईं एक्टर की मां, देखें फोटोज
Vijay-Rashmika Unseen Wedding Photos: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी को शादी की थी। जिसके बाद से ही उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही थीं। अब उनकी शादी से जुड़ी कुछ और तस्वीरें सामने आईं हैं, जिन्हें देखकर आप भी इमोशनल हो जाएंगे।
विस्तार
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने काफी समय तक अपने रिश्ते पर चुप्पी बनाए रखने के बाद 26 फरवरी को उदयपुर में शादी करके इसे ऑफिशियल कर दिया। उनकी यह शादी काफी प्राइवेट रही, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए। अब इस शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें प्यार और खुशियों की झलक साफ दिखाई दे रही है।
शादी की रस्मों की तस्वीरें आईं सामने
शादी से पहले कई रस्में हुईं, जैसे पेल्ली कोडुकु-कुतुरु (दूल्हा-दुल्हन बनने की रस्म), संगीत, हल्दी और भी बहुत कुछ। शिल्पा वेनेपल्ली, जो इस शादी में शामिल हुई थीं, उन्होंने इंस्टाग्राम पर कई इनसाइड तस्वीरें शेयर की हैं।
एक फोटो सेट में रश्मिका ब्राउन साड़ी में पेल्ली कुतुरु फंक्शन के दौरान नजर आ रही हैं, जहां उनके चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान है। कुछ तस्वीरों में वह सिल्क पायजामा में परिवार के साथ बातचीत करती दिख रही हैं।
विजय की मां ने रश्मिका को गिफ्ट किए कंगन
सबसे खास तस्वीरें रश्मिका और उनकी सास माधवी के साथ हैं। एक तस्वीर में विजय की मां माधवी उन्हें मेहंदी के दौरान सोने के कंगन गिफ्ट करती नजर आ रही हैं, वहीं दूसरी फोटो में वह दुल्हन के साथ बेहद खुश नजर आ रहीं हैं । हल्दी सेरेमनी की भी कुछ अनदेखी झलकियां इन तस्वीरों में शामिल हैं।
सिर पर पगड़ी पहने नजर आए विजय
दूसरे फोटो सेट में विजय देवरकोंडा की पेल्ली कोडुकु सेरेमनी की झलक मिलती है। इसमें वह सफेद कुर्ता-पायजामा और सिर पर पगड़ी पहने हुए नजर आ रहे हैं और परिवार के साथ तस्वीरें खिंचवा रहे हैं। एक फोटो में वह ब्राउन कुर्ता में अपनी मां, रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ पोज दे रहे हैं। उनके भाई आनंद देवरकोंडा भी इन तस्वीरों में नजर आते हैं।
कुल मिलाकर, इन तस्वीरों में दोनों की शादी के खूबसूरत और भावुक पल देखने को मिलते हैं, जो फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं हैं।