जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद लियोनार्डो डिकैप्रियो ने उठाया कदम, इन संगठनों को दे रहे हैं दान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉलीवुड अभिनेता लियोनार्डो डिकैप्रियो ने शुक्रवार को कहा कि वह समान अधिकारों के लिए काम करने वाले विभिन्न संगठनों को दान दे रहे हैं। 'वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड' के अभिनेता ने अपने दान के बारे में घोषणा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया और उन्होंने दूसरों से भी इसमें शामिल होने का आग्रह किया।
लियोनार्डो डिकैप्रियो ने ट्वीट कर कहा, "मैं सुनने, सीखने और कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। मैं अश्वेत अमेरिका के विघटन को समाप्त करने के लिए समर्पित हूं।'
I commit to listen, learn, and take action. I am dedicated to end the disenfranchisement of Black America.
I will personally donate to the following organizations. Please join me in supporting @ColorOfChange, @fairfightaction, The @NAACP, & @eji_org. pic.twitter.com/z3sOaJ7Bqdविज्ञापन विज्ञापन— Leonardo DiCaprio (@LeoDiCaprio) June 5, 2020
बता दें कि लियोनार्डो हॉलीवुड हस्तियों की बढ़ती हुई उस सूची में शामिल हैं जो देश में 'ब्लैक लाइव्स मैटर' के विरोध के दौरान ऐसे संगठनों को दान कर रहे हैं।
बता दें कि अमेरिका में जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के विरोध में न्यूयॉर्क, फिलाडेल्फिया, शिकागो और वाशिंगटन डीसी समेत अमेरिका के कई शहरों में प्रदर्शन किए गए। इनमें से कुछ जगह हिंसक प्रदर्शन भी हुए और कई जगहों पर लूटपाट भी हुई।
3 दिसंबर से शुरू होगा मकाउ फिल्म फेस्टिवल, इस बात के लिए मनाया जाएगा जश्न