फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   legendary Singer Sumitra sen dies at age 89 in kolkata CM Mamta Banerjee give condolence to her

दुखद: प्रख्यात रवींद्र संगीत गायिका सुमित्रा सेन का निधन, सीएम ममता बनर्जी ने जताया दुख

Tue, 03 Jan 2023 12:39 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 03 Jan 2023 12:39 PM IST
सार

दिग्गज गायिका सुमित्रा सेन का 89 साल की उम्र मे निधन हो गया है। पिछले लंबे समय से सेन सास सबंधी परेशानियो से जूझ रही थीं। वे ब्रोको निमोनिया बीमारी से ग्रस्त थी। गायिका ने कोलकाता में अपने आवास पर अंतिम सांस ली।

 

विज्ञापन
legendary Singer Sumitra sen dies at age 89 in kolkata CM Mamta Banerjee give condolence to her
सुमित्रा सेन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रख्यात रविन्द्र संगीत की दिग्गज गायिका सुमित्रा सेन का कोलकाता में लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया है। वह 89 वर्ष की थी। उनके निधन से संगीत जगत में शोक की लहर है। गणमान्य लोग उनके निधन पर शोक जता रहे हैं। सुमित्रा सेन ब्रोंको-निमोनिया से पीड़ित थीं और उन्हें 21 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि तीन दिन बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। आज उनकी बेटी ने अपनी फेसबुक पोस्ट से उनके निधन की सूचना दी। 

विज्ञापन


बेटी श्रावणी सेन ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी 
बता दें कि सुमित्रा सेन की दो बेटियां हैं। दोनों ही रविन्द्र संगीत की गायिका हैं। उनकी बेटी श्रावणी सेन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी साझा करते हुए कहा, 'आज सुबह मां हमें छोड़कर चली गईं'। रिपोर्ट के मुताबिक सुमित्रा सेन को ठंड लगने के कारण 21 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उनको तीन दिन के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया था। लेकिन उसके बाद उनकी तबीयत खराब हो गई और उस प्रख्यात रविन्द्र संगीत गायिका का निधन हो गया। उनकी मौत के बाद कोलकाता स्थित उनके निवास पर अंतिम दर्शन करने वालों की भीड़ जुटना शुरू हो गई है। प्रसंशक अपने पसंदीदा सिंगर के अंतिम दर्शन करने आ रहे हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जताया शोक 
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सुमित्रा सेन के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा, 'मैं सुमित्रा सेन के आकस्मिक निधन से बहुत दुखी हूं', जिन्होंने दशकों तक दर्शकों को अपनी आवाज से मंत्रमुग्ध किया। मेरे उनके साथ बहुत करीबी संबंध थे'। सीएम ममता ने आगे लिखा, 'गायिका के निधन से संगीत जगत को अपूर्णीय क्षति हुई है'। सुमित्रा दी की बेटियों इंद्राणी और श्रावणी तथा उनके प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। बता दें कि पश्चिम बंगाल सरकार ने 2012 में उन्हें संगीत महासम्मान से सम्मानित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन गीतों को दी आवाज
बता दें कि दिग्गज गायिका सुमित्रा सेन ने 'मेघ बोलेछे जाबो जाबो', 'तोमारी झारनतालार निर्जन', 'सखी भबोना कहारे बोले', 'अच्छे दुखो अच्छे मृत्यु' जैसे सैकड़ों गीतों को अपनी आवाज दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed