{"_id":"5b59fcbf4f1c1b19208b6e26","slug":"legendary-actress-vyjayanthimala-turned-down-kamal-haasan-and-rajinikanth","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजनीकांत को ना कहने के बाद कमल हासन को भी इस एक्ट्रेस ने बोला- 'सॉरी'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रजनीकांत को ना कहने के बाद कमल हासन को भी इस एक्ट्रेस ने बोला- 'सॉरी'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 26 Jul 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
वैजयंतीमाला
अपने दौर की खूबसूरत और प्रतिभाशाली अभिनेत्री रहीं वैजयंतीमाला ने लंबे अर्से से फिल्मों से खुद को दूर कर लिया है। खबर है कि पिछले दिनों कमल हासन ने अपनी फिल्म 'विश्वरूपम 2' में उन्हें लेने की कोशिश की परंतु वैजयंतीमाला ने इंकार कर दिया।
विज्ञापन
मीडिया में आई खबरों की मानें तो कमल खुद वैजयंतीमाला के घर गए और उन्हें रोल सुनाया था मगर 81 वर्ष की हो चुकी इस बेहतरीन अभिनेत्री ने यह कहते हुए मना कर दिया कि वह एक अर्से से एक्टिंग छोड़ चुकी हैं और कैमरे के सामने आने का कोई इरादा नहीं है।
विज्ञापन
यह पहला मौका नहीं है जब किसी बड़े सितारे ने उन्हें अभिनय की दुनिया में लाने की कोशिश की। कुछ समय पहले रजनीकांत ने भी अपनी एक फिल्म में उन्हें एक भूमिका ऑफर की थी, जिसे वैजयंतीमाला ने अस्वीकार कर दिया था।
विज्ञापन