फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   leena yadav getting threats after making parched

फिल्म में न्यूड सीन के चलते इस फेमस डायरेक्टर को मिली जान से मारने की धमकी

Tue, 27 Sep 2016 03:39 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 27 Sep 2016 03:39 PM IST
विज्ञापन
leena yadav getting threats after making parched

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'पार्च्ड' बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म में भारत के गांवों में महिलाओं पर होने वाले अत्याचार को बखूबी बयां किया गया है। इस फिल्म ‌के चलते डायरेक्टर लीना यादव मुश्किल में पड़ गई हैं। उनको जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। 

विज्ञापन


लीना ने बताया कि गुजरात के रबारी समाज के लोग उन्हें और उनके पति को लगातार धमकियां दे रहे हैं।धमकी देने वाले लोगों का कहना है कि फिल्म में तनिष्ठा चटर्जी ने जिस तरह के कपड़े पहने हैं, उस तरह के कपड़े उनके समाज की औरतें पहनती हैं। 
विज्ञापन


लीना ने धमकी मिलने की शिकायत ओशिवाड़ा पुलिस स्टेशन में की है। लीना के मुताबिक, इन धमकियों से उनका पूरा परिवार डरा हुआ है। लीना का कहना है कि वो गुजरात में फिल्म यूनिट के उन सदस्यों के लिए भी फिक्रमंद हैं जिन्होंने इस फिल्म में उनके साथ काम किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लीना बताती हैं कि फिल्म पार्च्ड में किसी भी समाज या संप्रदाय का जिक्र नहीं किया गया है। साथ ही फिल्म की शुरुआत और अंत में इस बारे में  डिसक्लेमर भी चलाया गया है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म को खुले नजरिए से देखने और समझने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed