{"_id":"61dc4adad0e1b7536a2a907f","slug":"late-actor-om-puri-s-life-struggle-and-controversy","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड: तंगहाली में गुजरा था ओमपुरी का बचपन, होटल में धोने पड़े थे बर्तन, पत्नी ने किताब लिखी तो हो गया विवाद!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड: तंगहाली में गुजरा था ओमपुरी का बचपन, होटल में धोने पड़े थे बर्तन, पत्नी ने किताब लिखी तो हो गया विवाद!
Mon, 10 Jan 2022 08:34 PM IST
ललित फुलारा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 10 Jan 2022 08:34 PM IST
सार
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ओम पुरी को गुजरे पांच साल हो गये हैं। 6 जनवरी 2017 को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उन्होंने फिल्मों में आने के लिए काफी संघर्ष किया और उनका बचपन तंगहाली में गुजरा। जिसकी वजह से उन्हें होटल में बर्तन तक धोने पड़े।
विज्ञापन
ओम पुरी
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ओम पुरी को गुजरे पांच साल हो गये हैं। 6 जनवरी 2017 को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उन्होंने फिल्मों में आने के लिए काफी संघर्ष किया और उनका बचपन तंगहाली में गुजरा। जिसकी वजह से उन्हें होटल में बर्तन तक धोने पड़े। खुद ही ओम पुरी ने एक बार बताया था कि 6 साल की उम्र में जिंदगी चलाने के लिए वह चाय के ग्लास धोते थे। उनका बचपन काफी गरीबी में बीता था और सफलता भी बड़े संघर्ष बाद मिली थी।
विज्ञापन
ओम पुरी अपने टैलेंट के बूते नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा पहुंचे। जहां से उन्होंने अभिनय के गुर सीखे।अपनी औसत शक्ल को लेकर भी उन्हें काफी कुछ सहना पड़ा। यहां तक की जब एनएसडी में उनकी मुलाकात शबाना आजमी से हुई, तो उन्होंने ओम पुरी को देखकर यह तक कह डाला कि कैसे- कैस लोग हीरो बनने चले आते हैं। पर फिल्मो में आने के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अपने अभिनय की बदौलत लोगों के दिलों में बस गये। हालांकि उनके साथ कई विवाद भी जुड़े रहे। यह भी कहा जाता है कि उन्होंने महज 14 साल की उम्र में नौकरानी से संबंध बनाए थे। उनकी दो शादियां हुई थी। दूसरी पत्नी नंदिता पुरी ने उनकी जिंदगी पर ‘अनलाइकली हीरो: द स्टोरी ऑफ़ ओम पुरी’ किताब लिखी है। जिसे पर काफी विवाद भी हुआ।
विज्ञापन
किताब के मुताबिक, ओमपुरी जब 14 साल के थे, उन्होंने नौकरानी के साथ अंतरंग रिश्ते कायम किये। ओमपुरी उन दिनों अपने मामा के यहां पर थे। इसी दौरान घर की लाइट चली गई। नौकरानी पहले से ही ओमपुरी पर निगाह गड़ाए बैठी थी। लिहाजा लाइट जाने के बाद उसने ओम को जकड़ लिया और कमरे में ले जाकर संबंध बनाए।
विज्ञापन