फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Lata Mangeshkar has come out against the proposed axing of metro in mumbai

अब लता मंगेश्कर ने भी सरकार के इस फैसले का किया कड़ा विरोध, बोलीं- बहुत दुख की बात...

Thu, 05 Sep 2019 06:43 AM IST
Mishra Mishra एंजेसी, अमर उजाला
एंजेसी, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 05 Sep 2019 06:43 AM IST
विज्ञापन
Lata Mangeshkar has come out against the proposed axing of metro in mumbai
lata mangeshkar
मुंबई। मेट्रो यार्ड के निर्माण के लिए आरे वन में 2700 से अधिक पेड़ों को काटे जाने के सरकार के फैसले का हर ओर विरोध हो रहा है। इस क्रम में बुधवार को लोकप्रिय गायिका लता मंगेशकर ने अपना विरोध दर्ज कराया है।
विज्ञापन


लता मंगेशकर ने ट्विटर पर हैशटैग सेव आरे फॉरेस्ट के साथ एक संदेश प्रेषित करते हुए सरकार को अपने फैसले पर दोबारा विचार करने बात कही। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘मेट्रो शेड के लिए 2700 से अधिक पेड़ों की हत्या करना, आरे के जीव सृष्टि को और सौंदर्य को हानि पहुंचाना बहुत दुख की बात होगी। मैं इस निर्णय का सख्त विरोध करती हूं। सरकार को निवेदन करती हूं कि वो अपने इस निर्णय पर फिर एक बार विचार करें और आरे के जंगल को बचाए।’
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



इससे पहले, बॉलीवुड की कई हस्तियों ने भी आरे वन को बचाने की मुहिम के तहत प्रदर्शन किया है। इसके तहत मानव श्रृंखला बनाकर लोगों ने सरकार का ध्यान आकृष्ट करते हुए फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि कोई भी मेट्रो के खिलाफ नहीं है। गौरतलब है कि श्रद्धा कपूर, दीया मिर्जा, कपिल शर्मा और रवीना टंडन सहित कई स्टार्स ने इस फैसले पर कड़ा विरोध जताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed