{"_id":"626558dae16417158622384b","slug":"lata-mangeshkar-brother-hridaynath-mangeshkar-is-admitted-in-hospital-son-adinath-gave-health-information","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hridaynath Mangeshkar: लता मंगेशकर के भाई हृदयनाथ अस्पताल में भर्ती, बेटे आदिनाथ ने तबीयत के बारे में दी जानकारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Hridaynath Mangeshkar: लता मंगेशकर के भाई हृदयनाथ अस्पताल में भर्ती, बेटे आदिनाथ ने तबीयत के बारे में दी जानकारी
Sun, 24 Apr 2022 07:43 PM IST
शशि सिंह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sun, 24 Apr 2022 07:43 PM IST
सार
लता मंगेशकर के छोटे भाई गायक हृदयनाथ मंगेशकर को अस्पताल में भर्ती किया गया है। यह जानकारी उनके बेटे आदिनाथ मंगेशकर ने दी है।
विज्ञापन
हृदयनाथ मंगेशकर
- फोटो : twitter: @ronakbkothari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लता मंगेशकर के छोटे भाई गायक हृदयनाथ मंगेशकर को अस्पताल में भर्ती किया गया है। यह जानकारी उनके बेटे आदिनाथ मंगेशकर ने दी है। हालांकि उन्हें अस्पताल में क्यों भर्ती किया गया है, अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार उद्घाटन समारोह में सभा को संबोधित करते हुए आदिनाथ ने अपने पिता के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
सम्मान समारोह में षणमुखानंद हॉल के भीतर भाषण देने के दौरान हृदयनाथ मंगेशकर के बेटे आदिनाथ ने कहा, "इन सभी वर्षों में मेरे पिता, पंडित हृदयनाथ मंगेशकर जी, जो स्वागत भाषण देते हैं और हमारे ट्रस्ट (और मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान चैरिटेबल ट्रस्ट) के बारे में जानकारी देते हैं, लेकिन इस साल वह ऐसा करने में असमर्थ हैं, क्योंकि वह इस समय अस्पताल में हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिता की तबीयत अब ठीक है और भगवान की कृपा से वह आठ से दस दिन में घर वापस आ जाएंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी ने की स्वस्थ होने की कामना
बता दें कि लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार को प्राप्त करने वाले प्रधानमंत्री मोदी पहले व्यक्ति हैं, इसलिए वह भी इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद थे, जिसके बाद प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत में हृदयनाथ मंगेशकर के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।
विज्ञापन
दीननाथ मंगेशकर की पुण्यतिथि पर किया गया सम्मान समारोह का आयोजन
लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार आज यानी रविवार को मास्टर दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार समारोह के हिस्से के रूप में आयोजित किया गया था। बता दें कि आज यह पुरस्कार लता मंगेशकर के पिता मास्टर दीनानाथ मंगेशकर की 80 वीं पुण्यतिथि पर आयोजित किया गया था।
लता मंगेशकर की स्मृति में हर वर्ष दिया जाएगा यह पुरस्कार
लता मंगेशकर के निधन के बाद उनके परिवार और मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान चैरिटेबल ट्रस्ट ने लता जी के सम्मान और स्मृति में इस साल की शुरुआत में पुरस्कार स्थापित करने का फैसला किया था। यह पुरस्कार अब हर वर्ष दिया जाएगा।