फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Lara Dutta pens emotional post for mother Jennifer Dutta on 80th birthday

लारा दत्ता ने मनाया अपनी मां का 80वां जन्मदिन, लिखा- 'जीवन के बहुमूल्य सबक सिखाती...'

Fri, 20 Feb 2026 06:50 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 20 Feb 2026 06:50 PM IST
सार

Lara Dutta Mother 80th Birthday: अभिनेत्री लारा दत्ता ने आज अपनी मां जेनिफर दत्ता का 80वां जन्मदिन मनाया। लारा ने इस खास दिन की शुभकामनाएं अपनी मां को सोशल मीडिया हैंडल के एक पोस्ट के जरिए भी दी हैं। 

विज्ञापन
Lara Dutta pens emotional post for mother Jennifer Dutta on 80th birthday
लारा दत्ता और उनकी मां जेनिफर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री लारा दत्ता ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी मां के 80वें जन्मदिन सेलिब्रेशन की खास तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ लारा ने बताया कि 80 साल की उम्र में भी उनकी मां जेनिफर उन्हें जीवन के कुछ अनमोल सबक सिखाती रहती हैं।

विज्ञापन

लारा का पोस्ट
लारा ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी मां के जन्मदिन पर तीन तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में लारा अपनी मां और बाकी लोगों के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में लारा की मां क्राउन पहने बेहद खुश नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर लारा की मां की है और तीसरी तस्वीर केक की है।

View this post on Instagram

A post shared by Lara Dutta Bhupathi (@larabhupathi)


विज्ञापन
विज्ञापन

लारा का नोट
लारा ने अपनी प्यारी मां के 80वें जन्मदिन पर इन शानदार तस्वीरों के साथ एक भावपूर्ण पोस्ट भी लिखा है। लारा ने लिखा, 'मेरा दिल खुशी से भर गया है। मेरी प्यारी और कोमल मम्मी (बचपन में तो इतनी कोमल नहीं थीं) आज 80 साल की हो गई हैं।' 

विज्ञापन

इस बीमारी से जूझ रही हैं लारा की मां
लारा ने आगे बताया कि उनकी मां अल्जाइमर और डिमेंशिया जैसी बीमारी से कुछ समय से पीड़ित हैं, लेकिन इसके बावजूद उनकी मां को जीवन से कोई शिकायत नहीं है। लारा ने लिखा, 'मैं उनसे हर दिन कुछ न कुछ नया सीखती रहती हूं।'

मां से क्या सीख मिली
लारा ने आगे बताया की उनकी मां से उन्होंने आज तक क्या सीखा है। लारा ने लिखा, 'मेरी मां मुझे ये सिखाती हैं-
  • जिंदगी से कभी शिकायत मत करो।
  • दिन चाहे जैसा भी बीते, वो हमेशा अच्छा ही होता है।
  • हमेशा विश्वास रखो।
  • जब संगीत बजे, तो अगर हो सके तो नाच लो, या कम से कम उसकी धुन पर थिरकते रहो।
  • मुस्कुराओ और हंसते-हंसते अपनी सारी चिंताएं भुला दो।'

यह भी पढ़ें: धर्मा की फिल्म 'बेधड़क' से डेब्यू न कर पाने पर शनाया कपूर ने खोले कई राज, बोलीं- 'आज मैं जो हूं वो... '


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed