फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Lara Dutta opens up on Pay disparity in Bollywood actress gets angry over this inequality know what she says

Lara Dutta: इंडस्ट्री में अभिनेत्रियों को दी जाने वाली फीस से खुश नहीं लारा दत्ता, वेतन असमानता पर फूटा गुस्सा

Fri, 03 May 2024 01:57 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 03 May 2024 01:57 PM IST
सार

लारा दत्ता इंडस्ट्री में अभिनेत्रियों को दिए जाने वाली फीस से कुछ खास खुश नहीं हैं। अब हाल ही में, अभिनेत्री ने हिंदी सिनेमा में वेतन असमानता को लेकर खुलकर बात की है। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।
 

विज्ञापन
Lara Dutta opens up on Pay disparity in Bollywood actress gets angry over this inequality know what she says
लारा दत्ता - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री लारा दत्ता इन दिनों अपनी वेब सीरीज ‘रणनीति: बालाकोट एंड बियॉन्ड’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में कई शानदार किरदार निभाए हैं। हालांकि, लारा दत्ता इंडस्ट्री में अभिनेत्रियों को दिए जाने वाली फीस से कुछ खास खुश नहीं हैं। अब हाल ही में, अभिनेत्री ने हिंदी सिनेमा में वेतन असमानता को लेकर खुलकर बात की है। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।
विज्ञापन


लारा दत्ता ने वेतन असमानता पर की बात
हाल ही में, एक इंटरव्यू में अभिनेत्री ने खुलासा किया कि महिलाएं इंडस्ट्री में अपने कई पुरुष कलाकारों की तुलना में कड़ी मेहनत करती हैं फिर भी ज्यादातर महिलाएं भाग्यशाली हैं कि उन्हें पुरुष अभिनेताओं को मिलने वाले वेतन का दसवां हिस्सा मिलता है। लारा दत्ता ने बताया कि वे प्रक्रिया में हैं और बहुत सारी महिलाएं हैं, जो इस धारणा में बदलाव करने की कोशिश कर रही हैं  उन्होंने कहा कि पहले, यह सोचा जाता था कि जब आप 30 वर्ष की उम्र तक पहुंचते हैं, तो आपके लिए घर बसाने का समय आ जाता है क्योंकि आपका करियर खत्म हो जाता है।
विज्ञापन


रामायण को लेकर चर्चा में हैं अभिनेत्री
 इस बीच, लारा दत्ता नितेश तिवारी की रामायण में कैकेयी की भूमिका को लेकर भी काफी चर्चा में चल रही हैं। अभिनेत्री ने इन अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने ऐसी कई रिपोर्ट्स सुनी हैं, लेकिन वह अटकलों का आनंद ले रही हैं, उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, "कौन रामायण का हिस्सा नहीं बनना चाहेगा?"
विज्ञापन
विज्ञापन


सीरीज को लेकर मिल रही हैं तारीफें
अभिनेत्री के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में, वे ‘रणनीति: बालाकोट एंड बियॉन्ड’ में नजर आई हैं। यह सीरीज 25 अप्रैल को स्ट्रीम हुई है। लारा दत्ता के साथ इसमें जिमी शेरगिल, आशुतोष राणा और आशीष विद्यार्थी समेत कई अन्य कलाकार हैं। इसके अलावा उनके पास 'वेलकम टू द जंगल' और 'रामायण' जैसी फिल्में हैं।
 

Murder in Mahim Trailer: सीरियल किलर की तलाश में जुटे विजय राज-आशुतोष राणा, सीरीज की रिलीज डेट का भी खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed