फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   lara Dutta Digital Debut with hotstar as narcotics control bureau officer in Web Series 100

हॉटस्टार की इस वेब सीरीज से लारा दत्ता करेंगी डिजिटल डेब्यू, बेहद खास होगा किरदार

Mon, 03 Jun 2019 12:43 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Mon, 03 Jun 2019 12:43 PM IST
विज्ञापन
lara Dutta Digital Debut with hotstar as narcotics control bureau officer in Web Series 100
lara dutta
बड़े बड़े फिल्मी कलाकार अपने करियर की धीमी पड़ चुकी रफतार को फिर तेज़ करने के लिए ओटीटी प्लैटफॉर्म्स की तरफ रुख कर रहे हैं। सैफ अली खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, अक्षय कुमार और अन्य कई कलाकार इस रेस में हर दिन शामिल हो रहे हैं। कुछ ही समय पहले करिश्मा कपूर का नाम भी इस रेस में जुड़ चुका हैं। अब एक और बड़ा नाम इन वेब सीरीज़ से जुड़ने वाला है, जो है जानी मानी अदाकारा का। 
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो क्रिमिनल जस्टिस, मायानगरी : सिटी ऑफ ड्रीम्स और हॉस्टेजस सीरीज़ के बाद हॉटस्टॉर की आने वाली सीरीज़ 100 से मशहूर अदाकारा लारा दत्ता अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रही हैं। वह इस सीरीज में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अफसर के तौर पर नज़र आएंगी। इस सीरीज़ में वह एक ऐसे खतरनाक अफसर का किरदार अदा करेंगी, जिसकी उनके सह कर्मी ही इज़्ज़त नहीं करते। हालांकि अभी सीरीज़ का नाम 100 ही रखा गया है, जिसे बाद में बदला भी जा सकता है। यह सीरीज़ सीरियस थ्रिलर ना होकर एक डार्क कॉमेडी को दर्शाएगी। नौ एपीसोड्स की इस वेब सीरीज़ को रुचि नारायण निर्देशित करेंगी।
विज्ञापन


आखिरी बार 2018 में आई फिल्म वेलकम टू न्यू यॉर्क में नज़र आने के बाद लारा दत्ता ने काफी समय से कोई बड़ी फिल्म नहीं की है। इसीलिए अब वह अपने करियर को ओटीटी के ज़रिए दोबारा ऊंचाईयों पर लाने की कोशिश में जुट गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed