{"_id":"5cad9558bdec221456012e9a","slug":"lal-bahadur-shastri-grandsons-send-legal-notice-to-the-tashkent-files-makers","type":"story","status":"publish","title_hn":"'द ताशकंद फाइल्स' के मेकर्स को मिला लीगल नोटिस, लाल बहादुर शास्त्री की डेथ मिस्ट्री पर बनी है फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'द ताशकंद फाइल्स' के मेकर्स को मिला लीगल नोटिस, लाल बहादुर शास्त्री की डेथ मिस्ट्री पर बनी है फिल्म
Wed, 10 Apr 2019 12:33 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 10 Apr 2019 12:33 PM IST
विज्ञापन
the Tashkent files
- फोटो : amar ujala mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसी शुक्रवार रिलीज होने जा रही "द ताशकंद फाइल्स" मुश्किलों में फंस गई है। फिल्म भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री (Lal Bahadur Shastri) की डेथ मिस्ट्री पर आधारित है। अब लाल बहादुर शास्त्री के पोतों ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है। इस फिल्म में दिग्ग्ज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह और मिथुन चक्रवर्ती ने मुख्य भूमिका निभायी है।
उन्होंने फिल्म के मेकर्स को लीगल नोटिस भेजा है। नोटिस के मुताबिक लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान फिल्म का रिलीज होना ठीक नहीं है। इससे वोटर्स पर प्रभाव पड़ सकता है। साथ ही ऐसा भी कहा गया है कि इस फिल्म के लिए शास्त्री परिवार के किसी भी सदस्य से अनुमति नहीं ली गई।
बता दें शास्त्री जी के दोनों पोतें कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। कांग्रेस ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और सेंसर बोर्ड में भी इस फिल्म के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। फिल्म को विवेक अग्निहोत्री ने निर्देशित किया है।
विज्ञापन
फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि, कांग्रेस के प्रमुख सदस्य और पूर्व सचिव ने 'द ताशकंद फाइल्स' की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है। वो लाल बहादुर शास्त्री के पोते हैं।
इससे पहले अग्निहोत्री ने कहा था कि अटल बिहारी वाजपेयी और जॉर्ज फर्नांडीस जैसे शीर्ष राजनेताओं समेत कई लोगों ने शास्त्री की मृत्यु के पीछे के रहस्य को उजागर करने की आवश्यकता पर अपनी राय व्यक्त की थी, जिसके बाद उन्होंने यह फिल्म बनाने का निर्णय लिया था और फिल्म बनाई।