फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Laila Majnu new song Hafiz Hafiz has been released

लैला के प्यार में पागल हुए मजनू ने किया ‘हाफिज-हाफिज’, वीडियो हुआ वायरल

Fri, 17 Aug 2018 12:14 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 17 Aug 2018 12:14 PM IST
विज्ञापन
Laila Majnu new song Hafiz Hafiz has been released
निर्माता और निर्देशक इम्तियाज अली इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'लैला मजनू' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। बीते दिनों रिलीज हुआ फिल्म का ट्रेलर और दो गानों को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। अब इस फिल्म का एक और गाना भी रिलीज हो गया है। 'लैला मजनू' के इस गाने का नाम ‘हाफिज-हाफिज’ है। रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। अब तक ‘हाफिज-हाफिज’ गाने को यूट्यूब पर 10 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। 
विज्ञापन


बात करें ‘हाफिज-हाफिज’ के गायक की तो इस गाने को मोहित चौहान ने अपनी दमदार आवाज में गाया है। फिल्म से एक्टर अविनाश तिवारी और एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। 'लैला मजनू' का निर्देशन सजिद अली कर रहे हैं। वहीं एकता कपूर और इम्तियाज अली इस फिल्म के निर्माता है। । फिल्म 'लैला-मजनू' में अविनाश मजनू के और तृप्ति लैला के रोल में हैं ।
विज्ञापन


कहानी दोनों के प्यार से शुरू होती है और बाद में जुनून में बदल जाती है। ट्रेलर लॉन्च के दौरान इम्तियाज अली ने कहा था, 'यह एक कभी ना खत्म होने वाले प्यार की कहानी है । हम पूरी कहानी को नए तरीके और नए चेहरों के साथ पेश करना चाहते थे। फिल्म बनाने का अनुभव शानदार रहा और इंतजार है कि ये फिल्म दुनिया देखे ।' यह फिल्म 7 सितंबर को रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed