फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Laapataa Ladies Actor Satendra Soni Breaks Down Alleges A Director Beat Him Up Over Unpaid Fees

‘पैसे मांगने पर की मारपीट, जान से मारने की दी धमकी’, ‘लापता लेडीज’ के एक्टर ने निर्देशक पर लगाए आरोप

Sun, 28 Jun 2026 11:30 AM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Sun, 28 Jun 2026 11:30 AM IST
सार

Satendra Soni Viral Video: ‘लापता लेडीज’ के एक्टर ने अपना रोते हुए एक वीडियो साझा किया है, जिसमें अपनी फिल्म के निर्देशक पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। जानिए क्या है पूरा मामला…

विज्ञापन
Laapataa Ladies Actor Satendra Soni Breaks Down Alleges A Director Beat Him Up Over Unpaid Fees
लापता लेडीज फेम एक्टर सतेंद्र सोनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किरण राव की हिट फिल्म 'लापता लेडीज' में अहम भूमिका निभाने वाले एक्टर सतेंद्र सोनी ने इंस्टाग्राम पर एक परेशान करने वाला वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सतेंद्र रोते हुए दिखाई दे रहे हैं और आरोप लगा रहे हैं कि मध्य प्रदेश में एक फिल्म की शूटिंग के लिए उन्हें न पेमेंट दिया गया और एक डायरेक्टर ने उन्हें मारने की धमकी भी दी।

विज्ञापन

पैसे मांगने पर दी जान से मारने की धमकी
वीडियो में सतेंद्र सोनी रो पड़े और बताया कि कैसे फिल्ममेकर ने कथित तौर पर उनकी फीस देने से मना कर दिया और पेमेंट मांगने पर उन्हें धमकी भी दी। उन्होंने कहा, ‘मेरा नाम सतेंद्र सोनी है। मैं एक एक्टर हूं। मैं यहां एक फिल्म की शूटिंग के लिए आया था, जिसके डायरेक्टर पुष्पेंद्र हैं।

विज्ञापन


उन्होंने मुझे 50,000 रुपए साइनिंग अमाउंट दिया था और कहा था कि बाकी पैसे शूटिंग के बाद देंगे। आज शूटिंग के आठ दिन पूरे हो गए हैं और जब मैंने उनसे पैसों के बारे में बात की, तो उन्होंने मुझे पैक-अप करने को कहा और बोले, 'मुझे तुम होटल में नहीं दिखने चाहिए।' वो मुझे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Satendra Soni (@satendrassoni)


 

निर्देशक और उनकी पत्नी ने की मारपीट
कैप्शन में सतेंद्र ने डायरेक्टर और उनकी पत्नी पर मारपीट का आरोप लगाया। उन्होंने लिखा, ‘हम तीनों टहल रहे थे, तभी उन्होंने कार से हमारा पीछा किया। उनकी पत्नी प्रगति चौहान और डायरेक्टर पुष्पेंद्र सिंह ने मुझे देखते ही सड़क के बीचों-बीच पीटना शुरू कर दिया। जब श्रीधर भैया मुझे बचाने के लिए आगे आए, तो डायरेक्टर ने उन्हें भी पीटना शुरू कर दिया।’

सुरक्षित मुंबई पहुंचे सतेंद्र
कुछ देर पहले सतेंद्र ने एक अन्य वीडियो साझा किया है। इसमें सतेंद्र दो और कलाकारों के साथ मुंबई के एक रेलवे स्टेशन पर दिखाई दे रहे हैं और बता रहे हैं कि वे सुरक्षित शहर पहुंच गए हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश पुलिस और उन लोगों का भी शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने उन्हें और बाकी कलाकारों को सुरक्षित मुंबई पहुंचने में मदद की।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Satendra Soni (@satendrassoni)


 

Laapataa Ladies Actor Satendra Soni Breaks Down Alleges A Director Beat Him Up Over Unpaid Fees
मिर्जापुर:द मूवी की कास्ट के साथ सतेंद्र सोनी - फोटो : इंस्टाग्राम-@satendrassoni
अब ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में नजर आएंगे सतेंद्र
सतेंद्र सोनी ने कई मशहूर प्रोजेक्ट्स में छोटे लेकिन अहम रोल किए हैं, जिनमें आयुष्मान खुराना की 'डॉक्टर जी', वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की 'बवाल', नवाजुद्दीन सिद्दीकी की 'रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स' और टीवी शो 'हेलो बच्चों' शामिल हैं।

उन्हें आमिर खान के प्रोडक्शन और किरण राव के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'लापता लेडीज़' में एक छोटा लेकिन अहम रोल निभाने के बाद ज्यादा पहचान मिली। इसके बाद अब सतेंद्र बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' में नजर आएंगे।

यह फिल्म हिट वेब सीरीज 'मिर्जापुर' पर आधारित है और इसे फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। इसमें पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु, अली फजल और जितेंद्र कुमार मुख्य भूमिकाओं में हैं। सतेन्द्र अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर अपने को-स्टार्स के साथ शूटिंग के दौरान की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed