फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Laal singh chaddha actress kareena kapoor reaction third time pregnancy rumours said am i a machine

Kareena Kapoor On Pregnancy: तीसरी बार प्रेग्नेंसी की अफवाह पर बोलीं करीना कपूर, 'मैं कोई मशीन नहीं...'

Sat, 30 Jul 2022 06:20 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 30 Jul 2022 06:20 PM IST
सार

करीना कपूर ने अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाह पर प्रतिक्रिया दी है। इस दौरान करीना ने लोगों को तीखा जवाब देते हुए कहा कि इस बात को उन्हीं पर छोड़ देना चाहिए।  

विज्ञापन
Laal singh chaddha actress kareena kapoor reaction third time pregnancy rumours said am i a machine
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

करीना कपूर बीते कुछ दिनों से अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें करीना और सैफ नजर आए थे। इस फोटो में करीना का वजन बढ़ा हुआ था और उनका पेट भी निकला हुआ था, जिसके बाद लोगों ने मान लिया था कि करीना कपूर तीसरी बार मां बनने वाली हैं। इस पर करीना ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि यह सब पिज्जा और कोल्ड ड्रिंक्स का असर है। वहीं, अब करीना ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों पर खुलकर बात की है। 

विज्ञापन

हाल ही में, करीना कपूर ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें अभिनेत्री ने बताया कि वह जानती हैं कि सोशल मीडिया पर वह जो भी लिखती हैं या फिर शेयर करती हैं उस पर लोगों की कैसी प्रतिक्रिया होती है। करीना ने कहा कि वो फोटो एडिट की गई थी। मेरा पेट प्रेग्नेंसी की तरह दिख जरूर रहा था और फोटो देखकर मैं भी हैरान रह गई थी। मैं 40 दिनों के लंबे वेकेशन पर गई थी। उन दिनों मैंने कितने पिज्जा खाए होंगे, ये बात तो मुझे भी नहीं पता। जब मेरा वजह बढ़ रहा था तब मैंने खुद को समझाया कि चिल करो तुम हो तो एक इंसान हो।'

विज्ञापन
विज्ञापन

करीना कपूर ने इस दौरान महिलाओं के बढ़ते वजन को किस नजरिये से देखा जाता है? इस पर भी सवाल उठाया है। अभिनेत्री ने कहा कि क्या मतलब है आपका कि वह प्रेग्नेंट है क्या? क्या उसे एक और बच्चा होने वाला है? आपको क्या लगता है कि मैं एक मशीन हूं? मुझे बच्चा करना चाहिए या नहीं, ये पूरी तरह मुझ पर छोड़ देना चाहिए। 
 

विज्ञापन

करीना कपूर ने अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज को खारिज करने के लिए एक इंस्टा स्टोरी शेयर की थी, जिस पर करीना कपूर ने कहा कि वो नोट मैंने इसी वजह से शेयर किया है। हम भी आप लोगों की तरह ही इंसान हैं। चीजें जैसी हैं वैसी ही रहने दीजिए। मैं हमेशा ईमानदार रहती हूं। जब मैं प्रेग्नेंसी के आठवें-नौवें महीने में थी तब भी मैंने काम किया है। मैं कोई भी बात छिपाने में विश्वास नहीं रखती हूं और न ही मैं हमेशा परफेक्ट हो सकती हूं। बता दें कि करीना कपूर जल्द ही फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में दिखाई देंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed