फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kumar Sanu records Vande Mataram in Hollywood with California based Composer Sandeep Khurana

Kumar Sanu: कुमार सानू ने संदीप खुराना के साथ मिलकर गाया 'वंदे मातरम' गीत, स्वतंत्रता दिवस पर होगा रिलीज

Sat, 12 Aug 2023 05:16 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sat, 12 Aug 2023 05:16 PM IST
सार

कैलिफोर्निया स्थित प्रसिद्ध संगीतकार और निर्माता संदीप खुराना ने हाल ही में प्रतिष्ठित भारतीय गायक कुमार सानू के साथ हॉलीवुड में स्टूडियो में एक गाना रिकॉर्ड किया है। यह एक देशभक्ति गीत है जिसे स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर रिलीज किया जाएगा। 

विज्ञापन
Kumar Sanu records Vande Mataram in Hollywood with California based Composer Sandeep Khurana
संदीप खुराना, कुमार सानू, बप्पा लाहिड़ी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

कुमार सानू अपने समय के बेहतरीन सिंगर में से एक हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक बेहतरीन गाने गाए हैं। उनके गाए गाने आज भी लोगों को पसंद आते हैं, खासतौर से 90 के दशक के बच्चों को। अब हाल ही में कैलिफोर्निया स्थित प्रसिद्ध संगीतकार और निर्माता संदीप खुराना ने हाल ही में प्रतिष्ठित भारतीय गायक कुमार सानू के साथ हॉलीवुड में स्टूडियो में एक गाना रिकॉर्ड किया है। यह एक देशभक्ति गीत है जिसे स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर रिलीज किया जाएगा। 
विज्ञापन


डॉक्यूमेंट्री फिल्म के रूप में भी होगा रिलीज
इस गाने का नाम है वंदे मातरम, जो कि भारत के शहीदों के लिए भावभीनी श्रद्धांजलि है। कुमार सानू का यह गाना मातृभूमि के प्रति प्रेम, सम्मान, गौरव और कृतज्ञता व्यक्त करता है। इस गीत का निर्माण संगीत के दिग्गज बप्पी लाहिड़ी के बेटे बप्पा बी लाहिड़ी ने किया था। 'वंदे मातरम' एक क्लासिक भारतीय मेलोडी गाना है, जिसमें पश्चिमी संगीत भी शामिल होगा। इस गीत की शुरुआत एक कविता से होती है, जिसे संदीप ने लिखा है और कुमार सानू व संदीप ने गाया है। इस गाने की ऑडियो रिलीज के अलावा यह संदीप खुराना की एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म के रूप में भी रिलीज होगी।  
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- TV Serial: टीवी की दुनिया में सबसे लंबे समय तक चले हैं ये शोज, वर्षों से कर रहे हैं दर्शकों का मनोरंजन
विज्ञापन
विज्ञापन


हॉलीवुड में हुआ रिकॉर्ड
इस बारे में संदीप खुराना कहते हैं कि मैं इस अनूठे ट्रैक के लिए कुमार शानू की बहुमुखी प्रतिभा के साथ सहयोग करके रोमांचित हूं और जहां पहली बार एक हॉलीवुड गीत में एक भारतीय देशभक्ति गीत रिकॉर्ड किया गया है इसको लेकर भी खुशी है। वहीं इस बारे में कुमार सानू ने कहा, मैं इस गाने को गाकर बहुत खुश हूं। संदीप जी की रचनाएं बहुत मधुर हैं और मैं खुश हूं कि मुझे इस गाने को गाने का मौका मिला। उन्होंने कहा, मुझे यकीन है कि जब श्रोता इस गीत को सुनेंगे, तो उन्हें महान देशभक्ति और भारत के प्रति प्रेम महसूस होगा।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed