फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kumar Sanu on actors interfere in the art of playback singing says now heroes decide who will sing for them

Kumar Sanu: गायिकी में एक्टर्स के दखल पर कुमार सानू नाराज? बोले- अब हीरो तय करते हैं कि उनके लिए कौन गाएगा

Mon, 15 May 2023 11:19 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 15 May 2023 11:19 AM IST
सार

बता दें कि कुमार सानू ने 80 और 90 के दशक में बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री पर राज किया है। वर्ष 2015 में उन्होंने आयुष्मान खुराना और भूमि की फिल्म 'दम लगा के हईशा' से कमबैक किया।

विज्ञापन
Kumar Sanu on actors interfere in the art of playback singing says now heroes decide who will sing for them
कुमार सानू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मशहूर गायक कुमार सानू ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री के रवैये पर बात की। उन्होंने बॉलीवुड में गायकों के साथ हो रहे सलूक पर एतराज जताया और कहा कि इंडस्ट्री में जो भी गायक हैं वे सभी सक्षम हैं। लेकिन, यहां अच्छे एक्टर्स का अभाव है। साथ ही उन्होंने प्लेबैक सिंगिंग की आर्ट में हीरो की दखलंदाजी पर भी सवाल उठाए। सिंगर ने कहा कि अब यहां हीरो यह तय करने लगे हैं कि उनके लिए कौन गाने गाएगा? कुमार सानू ने और क्या कहा आइए जानते हैं...

विज्ञापन


यह समस्या करना चाहेंगे दूर
बता दें कि कुमार सानू ने 80 और 90 के दशक में बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री पर राज किया है। वर्ष 2015 में उन्होंने आयुष्मान खुराना और भूमि की फिल्म 'दम लगा के हईशा' से कमबैक किया। हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान कुमार सानू से पूछा गया कि क्या वह इंडस्ट्री में किसी कमी को दूर करना चाहेंगे? इस पर उन्होंने कहा कि अब अच्छी कंपोजिशन, गाने और अच्छे हीरो की कमी है, वह कमी दूर होनी चाहिए।
विज्ञापन

Monday Flashback: जब सलमान को सेट पर बैठने के लिए नसीब नहीं होती थी एक कुर्सी भी, तब मोहनीश से कही थी यह बात
विज्ञापन
विज्ञापन


दखलंदाजी नहीं पसंद
उन्होंने आगे कहा, 'गायक आज भी खूब सक्षम हैं। लेकिन, उनकी क्षमता का पूरी तरह लाभ नहीं लिया जा रहा है। हमारी पीढ़ी खुशनसीब थी कि हमारे पास बेहतर करने के लिए सभी चीजें थीं। अगर हमारे म्यूजिक डायरेक्टर्स आज पश्चिमी शैली की तरफ अधिक ध्यान देने की बजाए भारतीय संगीत संस्कृति पर ज्यादा ध्यान दें तो हम खुद को बेहतर बना सकेंगे। पावर हमेशा परफेक्ट लोगों के पास होनी चाहिए। आज एक्टर्स तय कर रहे हैं कि कौन सा सिंगर उनके लिए प्लेबैक सिंगिंग करेगा। हमें इस तरह की दखलंदाजी से छुटकारा पाना चाहिए।'
The Kerala Story: फिल्म पर बरस रहे प्यार पर अदा ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- दर्शकों ने मेरे लिए बड़े सपने देखे

बोले- संगीत को नहीं मिल रही प्राथमिकता
कुमार सानू ने यह भी कहा कि आज संगीत दोयम दर्जे की चीज बन गई है, जबकि एक वक्त पर इसे प्राथमिकता दी जाती थी। आजकल फिल्म मेकर्स में फिल्म मेकिंग को लेकर इतना ज्यादा ओवरकॉन्फिडेंस है कि वे कई बार अच्छे गानों को रखने के बारे में सोचते तक नहीं। यही वजह है कि हमारी इंडस्ट्री को नुकसान हो रहा है।'
Kapil Sharma: कपिल शर्मा ने बेटी संग रैंप वॉक कर चुराया दिल, भारती सिंह भी बेटे के साथ दिखीं, सामने आया वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed