फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kuch Kuch Hota Hai Director Karan Johar says he had low expectations from Farhan Akhtar movie Dil Chahta Hai

Karan Johar: 'दिल चाहता है' को लेकर करण जौहर का बड़ा बयान, बताया कैसे टूट गया था आत्मविश्वास

Tue, 17 Oct 2023 12:20 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Tue, 17 Oct 2023 12:20 PM IST
सार

करण जौहर ने बताया कि वर्ष 2001 की सभी मौलिक फिल्में एक के बाद एक देखीं, जिससे उन्हें 'कभी खुशी कभी गम' के बारे में वास्तविकता का पता चला।

विज्ञापन
Kuch Kuch Hota Hai Director Karan Johar says he had low expectations from Farhan Akhtar movie Dil Chahta Hai
दिल चाहता है, करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्ममेकर करण जौहर अपनी पहली फिल्म 'कुछ कुछ होता है' की शानदार सफलता के बाद अपनी दूसरी फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' को लेकर बेहद उत्साहित थे। इस फिल्म में उन्होंने उस वक्त सबसे बड़ी स्टार कास्ट को इकट्ठा किया था। इसके साथ ही यह फिल्म उस समय तक हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी बजट वाली फिल्म थी। इसके बाद जब उन्होंने 'लगान' और 'दिल चाहता है' देखी तो उनका आत्मविश्वास टूट गया। 
विज्ञापन


'दिल चाहता है' पर क्या बोले करण
करण जौहर ने बताया कि वर्ष 2001 की सभी मौलिक फिल्में एक के बाद एक देखीं, जिससे उन्हें 'कभी खुशी कभी गम' के बारे में वास्तविकता का पता चला। एक बातचीत के दौरान फिल्ममेकर ने बताया कि वह इस बात से बहुत आश्चर्यचकित थे कि 'दिल चाहता है' कितनी अच्छी बनी, क्योंकि उन्होंने ऐसा नहीं किया था। सोचिए निर्देशक फरहान अख्तर में यह बात थी। जावेद अख्तर और हनी ईरानी के बेटे फरहान ने 'दिल चाहता है' से अपने निर्देशन की शुरुआत की, जो तब से हिंदी सिनेमा के लिए एक ऐतिहासिक फिल्म बनकर उभरी है। 
विज्ञापन


Salar Vs Dunki: सालार- डंकी की भिड़ंत पर बोले सुकुमारन, कहा - शाहरुख की डंकी देखने के लिए उत्साहित हूं
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐतिहासिक फिल्म बनकर उभरी 'दिल चाहता है' 
बता दें कि आमिर खान, अक्षय खन्ना और सैफ अली खान स्टारर फिल्म 'दिल चाहता है' ने हिंदी सिनेमा को वह फिल्म दी, जैसी दर्शकों ने काफी समय से नहीं देखी थी। यह फिल्म दोस्तों के लिए आज भी बेहद खास है। गोवा का ट्रिप हो या जिंदगी का सबक इस फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे तीन अलग अलग स्वभाव के दोस्त हर वक्त साथ रहते हैं। यह फिल्म आज भी दर्शकों को काफी पसंद है। 

Hema Malini Birthday Bash: हेमा मालिनी की बर्थडे पार्टी में शरीक नहीं हुए देओल भाई, इस परंपरा को रख रहे जारी?

'कुछ कुछ होता है' के 25 वर्ष पूरे होने का मना रहे जश्न 
वहीं करण जौहर की बात करें तो वह इन दिनों अपनी पहली फिल्म 'कुछ कुछ होता है' के 25 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। शाहरुख खान, रानी मुखर्जी और काजोल स्टारर फिल्म के 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर दोबारा रिलीज किया गया। आज भी यह फिल्म दर्शकों को बंहद पसंद है। इसके अलावा हाल ही मे करण की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया।   

69th National Film Award: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी विजेताओं को सम्मानित, जानें कहां देख सकेंगे सम्मेलन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed