प्यार में ‘धुरंधर’ एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा? छिपाया कथित बॉयफ्रेंड का चेहरा; सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर
Krystle D'Souza Rumored Boyfriend: बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों इश्क की हवा चली हुई है। एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा के इश्क के चर्चे हो रहे हैं। वह खुद भी अपने रिश्ते को छिपा नहीं रही हैं। इशारों-इशारों में ही फैंस को अपने इश्क में होने की खबर दे रही हैं। जानिए, कौन है उनका कथित बॉयफ्रेंड?
विस्तार
एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा इन दिनों अपनी लवलाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। पिछले दिनों एक दुबई बिजनेसमैन के साथ उनका वीडियो वायरल है, जिसके बाद एक्ट्रेस के रिलेशनशिप में होने की अटकलें लगने लगीं। अब ऐसा लगता है कि क्रिस्टल अपने प्यार में होने की खबर फैंस को खुद ही दे रही हैं। क्रिस्टल ने अपने इंस्टाग्राम पेज के स्टोरी सेक्शन में एक फोटो पोस्ट की हैं, जिसमें वह किसी खास के साथ नजर आ रही हैं, लेकिन उस शख्स का चेहरा एक्ट्रेस ने तस्वीर में छिपा दिया है। वहीं फोटो पर कुछ ऐसा भी है, जो उनके इश्क में होने की बात पर मुहर लगाता है।
क्रिस्टल की इंस्टाग्राम पोस्ट में क्या खास नजर आया ?
क्रिस्टल डिसूजा ने इंस्टाग्राम पर जो स्टोरी पोस्ट की है, उसमें कथित बॉयफ्रेंड का चेहरा नहीं दिख रहा है। लेकिन क्रिस्टल और उस शख्स के बीच नजदीकियां साफ दिख रही हैं। वहीं अपनी पोस्ट में क्रिस्टल ने रेड हार्ट इमोजी भी पोस्ट किया है और नजर ना लगने वाला इमोजी भी शेयर किया है। इससे हिंट मिलता है कि वह इस शख्स के प्यार में पड़ चुकी हैं।
किसको डेट कर रही हैं क्रिस्टल?
पिछले दिनों एक पार्टी में क्रिस्टल दुबई के एक बिजनेसमैन के साथ दिखीं। इस वीडियो में कथित बॉयफ्रेंड एक्ट्रेस को किस कर रहा था। इस बिजनेसमैन का नाम एपी है, वह एक्टिंग के अलावा दुबई में अपने कार बिजनेस के लिए मशहूर हैं।
‘धुरंधर’ में आइटम सॉन्ग करके क्रिस्टल को मिली लाइमलाइट
क्रिस्टल टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं, उन्होंने साल 2007 में टीवी सीरियल की दुनिया में कदम रखा था। उनका सीरियल 'एक हजारों में मेरी बहना है' काफी पॉपुलर हुआ था। कुछ हिंदी फिल्मों में भी वह नजर आ चुकी हैं। ‘धुरंधर’ फिल्म में क्रिस्टल ने एक आइटम सॉन्ग 'शरारत' किया था, यह गाना उन्हें लाइमलाइट में लेकर आ गया था।