फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   KRK lit new controversy, calls Malyalam actor Mohanlal ‘Chota Bheem’

केआरके ने उड़ाया सुपरस्टार मोहनलाल का मजाक, कहा- छोटा भीम

Wed, 19 Apr 2017 02:51 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं Updated Wed, 19 Apr 2017 02:51 PM IST
विज्ञापन
KRK lit new controversy, calls Malyalam actor Mohanlal ‘Chota Bheem’
कमाल राशिद खान
अपने बयानों को लेकर विवाद में रहने वाले एक्टर और क्रिटिक केआरके ने हाल ही में दिए अपने एक नए बयान से एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल को ट्विटर पर ट्रोल करते हुए 'छोटा भीम' कहकर बुलाया। बता दें कि साउथ के एक्टर मोहनलाल अपनी अगली मेगा बजट फिल्म 'रंदमूजम' में अपने फैंस को भीम की भूमिका निभाते हुए दिखाई देगें।
विज्ञापन


कमाल आर खान ने अभिनेता मोहनलाल को ट्विटर पर ट्रोल करते हुए कहा कि मोहनलाल इस फिल्म में भीम के किरदार के योग्य नहीं है। इतना ही नहीं कमाल ने उन्हें 'छोटा भीम' भी कहकर संबोधित किया।
विज्ञापन


केआरके ने अपने ट्विटर पर लिखा, मोहनलाल सर, आप छोटे भीम की तरह दिखते हैं, तो आप भीम की भूमिका कैसे निभायेंगे? आप क्यों बी आर शेट्टी के पैसे बर्बाद करना चाहते हैं? आपको बता दें कि इस बात में कोई शक नहीं है कि साउथ में मोहनलाल के कई फैंन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 


आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब केआरके ने ऐसा कोई विवादित बयान दिया हो। इससे पहले भी वो शाहरुख खान, सैफ अली खान सहित कई बड़े सितारों को अपनी बातों से चोट पहुंचा चुके है।

फिल्म 'रंदमूजम' जाने माने लेखर एम.टी. वासुदेवन नायर की किताब रंदमूजम पर आधारित है जो एक बड़े बजट की फिल्म है। इस फिल्म को 1000 करोड़ रुपये मे बनाकर तैयार किया जायेगा और इसमें महाभारत की कहानी को भीष्म के नजरिये से बताया जाएगा। फिल्म के डायरेक्टर श्रीकुमार मेनन है। 


ये भी पढ़े- नानी के साथ मालदीव घूम रही हैं नव्या, देखें खूबसूरत तस्वीर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed