फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Krishna Raj Kapoor hospitalized in critical

ऋषि कपूर की मां की हालत बिगड़ी, अस्पताल भागा कपूर खानदान

Sat, 13 Feb 2016 09:55 AM IST
Updated Sat, 13 Feb 2016 09:55 AM IST
विज्ञापन
Krishna Raj Kapoor hospitalized in critical

बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कपूर एंड संस' के प्रमोशन कार्यक्रम के दौरान बॉलवुड के चिंटू जी यानि ऋषि कपूर को अचानक बीच में एक फोन आया। फोन पर बातचीत के बाद वो कार्यक्रम बीच में छोड़कर अचानक वहां से निकल गए।

विज्ञापन


कुछ ऐसा ही नजारा महबूब स्टू‌डियो में देखने को मिला जब करीना कपूर को एक फोन आया और उन्होंने जल्दबाजी में अपनी दिनभर की शूटिंग कुछ घंटों में निपटा कर वहां से भागीं। असल में कपूर खानदान इन दिनों एक कठिन दौर से गुजर रहा है।
विज्ञापन


बीते करीब 15 दिनों से कपूर खानदान की सबसे अहम महिला कृष्‍णा राज कपूर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। लेकिन बीते कल उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई है। उन्हें आईसीयू में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉलीवुड के शोमैन राज कपूर के जाने के बाद उनकी पत्नी कृष्‍णा कपूर कपूर खानदान की सबसे उम्रदराज महिला हैं। उन्होंने बीते साल पोते रणबीर कपूर के साथ रैंप पर भी उतरी थीं।

दुआएं मांग रहा है पूरा कपूर खानदान

Krishna Raj Kapoor hospitalized in critical

कपूर खानदान में आपस में हुए तमाम विवादों के बावजूद जब कभी ऐसी स्थिति आती तो उनका आपसी प्यार देखते बनता है। ऋषि कपूर, करीना कपूर के अलावा अस्पताल में बड़े बेटे रणधीर कपूर, बेटी रीमा जैन, बहू नीतू कपूर व अन्य परिवारी सदस्य लगातार वहां पहुंच रहे हैं। कृष्‍णा राज कपूर की हालत के बारे में जानने के बाद पूरा कपूर खानदान दुआएं मांगने में लग गया है।

आपस में बेहद बढ़ती उम्र के साथ स्वास्थ की परेशानियों के कारण कृष्णा को भर्ती कराया गया था। लेकिन बीते कल डॉक्टरों ने बताया ‌कि वो नाजुक हालत में जाती जा रही हैं। इसके बाद से कपूर खानदान बेहद चिंतित है।

उल्लेखनीय है कपूर खानदान की नीव पृथ्वीराज कपूर ने रखी थी, जिस राज कपूर ने ऊचाइयों पर पहुंचाया था। इसके बाद राज के भाई शम्मी कपूर और शशि कपूर ने खानदान को आगे बढ़ाया। इन दिनों रणबीर कपूर वंश को आगे बढ़ा रहे हैं। ऋषि कपूर और करीना कपूर भी फिल्मों में सक्रिय हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed