फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kranti Redkar returns to director chair with Rainbow stars Sonalee Kulkarni Prasad Oak Urmilla Kothare Rishi Saxena

Rainbow: प्लैनेट मराठी ने लगाया समीर वानखेड़े की बीवी की फिल्म में पैसा, शुरू हुई क्रांति रेडकर की ये फिल्म

Fri, 14 Jan 2022 04:34 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 14 Jan 2022 04:34 PM IST
विज्ञापन
Kranti Redkar returns to director chair with Rainbow stars Sonalee Kulkarni Prasad Oak Urmilla Kothare Rishi Saxena
Rainbow - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के अफसर समीर वानखेड़े पर लगे आरोपों के दौरान काफी चर्चा में रहीं उनकी पत्नी और अभिनेत्री क्रांति रेडकर अपने पहले प्यार सिनेमा की तरफ लौट आई हैं। वह जल्द ही एक मराठी फिल्म का निर्देशन करने वाली है जिसमें लीड किरदार के लिए उन्होंने प्रसाद ओक समेत कई कलाकारों को फाइनल किया है। इस फिल्म का नाम है, 'रेनबो'। तमाम फिल्मों में अभिनय कर चुकी क्रांति इसके पहले भी एक फिल्म 'काकन' निर्देशित कर चुकी हैं।

विज्ञापन
फिल्म 'रेनबो' के बारे में क्रांति कहती हैं, ‘फिल्म 'काकन' के बाद दर्शकों की मुझसे काफी उम्मीदें रही हैं इसलिए मैं एक बेहतरीन कहानी वाली फिल्म बनाना चाहती थी। पहले मैंने फिल्म की कहानी लिखी और फिर मुझे कास्ट मिली। ये सभी मेरे अच्छे दोस्त हैं और वे बहुत अच्छे कलाकार भी हैं। इसलिए मैं उनके साथ काम करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। मुझे यकीन है कि दर्शकों को यह फिल्म पसंद आएगी।’ फिल्म 'रेनबो' में प्रसाद ओक, उर्मिला कोठारे, सोनाली कुलकर्णी और ऋषि सक्सेना मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

विज्ञापन

Kranti Redkar returns to director chair with Rainbow stars Sonalee Kulkarni Prasad Oak Urmilla Kothare Rishi Saxena
Rainbow - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

क्रांति रेडकर की इस फिल्म में पैसा मराठी ओटीटी प्लैनेट मराठी का लग रहा है। ओटीटी के संस्थापक और प्रमुख अक्षय बर्दापुरकर कहते हैं, "मैं अब तक क्रांति को एक अभिनेत्री के रूप में जानता हूं और उन्होंने पहले भी एक बेहतरीन फिल्म का निर्देशन किया है। अब मुझे खुशी है कि क्रांति 'रेनबो' का निर्देशन कर रही है। साथ ही फिल्म में दमदार स्टार कास्ट है। बेहतरीन निर्देशक और दमदार अभिनेता होने के कारण दर्शक इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखना जरूर पसंद करेंगे। इस फिल्म के साथ दर्शक आज के रिश्तों की रंगीन यात्रा का अनुभव कर सकेंगे।’ क्रांति रेडकर का नाम हाल के दिनों में अपने पति समीर वानखेड़े को लेकर काफी चर्चा में रहा है। अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन को नशीले पदार्थों की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार करने के बाद समीर वानखेड़े महाराष्ट्र सरकार के निशाने पर आ गए थे। अबिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में सितंबर 2020 में दर्ज हुए एक मामले की जांच के लिए समीर वानखेड़े को एनसीबी में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया था। वहां उन्हें तीन महीने का सेवा विस्तार भी मिला लेकिन इस साल की शुरुआत में समीर वानखेड़े की एनसीबी में नियुक्ति को विस्तार नहीं दिया गया और वह वापस अपने मूल कैडर में लौट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed