KWK 8: करण जौहर के बेटे का नाम लेने पर असहज हो जाते हैं सैफ, तैमूर की इस आदत को बदलना चाहते हैं छोटे नवाब
कॉफी विद करण शो के होस्ट करण जौहर ने सैफ अली खान के बेटे तैमूर को लेकर एक दिलचस्प किस्सा साझा किया, जिसको लेकर सैफ ने कहा वह तैमूर की इस आदत को बदलना चाहते हैं।
विस्तार
कॉफी विद करण सीजन 8 में सैफ अली खान अपनी मां शर्मिला टैगोर के साथ मेहमान बनकर पहुंचे। यह इस सीजन का आठवां एपिसोड था जिसमें सैफ और शर्मिला ने कई दिलचस्प किस्से साझा किए। शो के होस्ट करण जौहर ने अपने बेटे यश और सैफ के बेटे तैमूर की दोस्ती को लेकर एक दिलचस्प किस्सा साझा किया।
यश और तैमूर हैं बेस्ट फ्रेंड
करण जौहर ने तैमूर और अपने बेटे को यश की दोस्ती को लेकर कहा, 'यश स्कूल में तैमूर का सबसे अच्छा दोस्त है और तैमूर यश को उसके पूरे नाम 'यश जौहर' से बुलाता है, जो मेरे दिवंगत पिता का नाम है।' करण ने हसंते हुए आगे कहा कि यश जौहर नाम सुनकर सैफ को मेरे पिता कि याद आती है, इसलिए उन्होंने तैमूर से एक बार कहा कि थोड़ा सम्मान दिखाओ।
इस दौरान सैफ ने मजाकिया अंदाज में करण को जवाब देते हुए कहते है कि अब वह तैमूर को सिखाएंगे कि वह यश को यश जी कहकर बुलाए, जैसे इंडस्ट्री में सभी लोग आपके पिता को बुलाते थे। इसके बाद हसंते हुए करण कहते हैं कि अगर तैमूर क्लास में मेरे बेटे को यश जी कहकर बुलाएगा तो ये कितना अजीब लगेगा।
सैफ ने तैमूर के बारे में बताते हुए कहा, 'करीना कपूर की वजह से तैमूर की ईसाई धर्म में रुचि हो गई है, लेकिन जब वह इस धर्म के बारे में करीना से कुछ पूछता है तो वे इसका जवाब नहीं देती, जिसके बाद उन सवालों के जवाब देने की जिम्मेदारी मेरे ऊपर आ जाती है। वह मेरे से भगवान को लेकर सवाल पूछता है, पूछता है कि यीशु की मृत्यु कैसे हुई और उन्हें क्यों मारा गया। अब मुझे ये देखना होगा कि मैं उसे इसका उचित जवाब कैसे दूं।'
KWK 8: काफी विद करण में सैफ ने अमृता सिंह से शादी व तलाक को लेकर की बात, शर्मिला टैगोर का भी रिएक्शन आया सामने