KWK8 Promo: करण के शो में सनी देओल को मिला स्टैंडिंग ओवेशन, तारा सिंह ने बताया 'गदर 2' का ऑर्गेनिक कलेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करण जौहर के चर्चित शो 'कॉफी विद करण 8' के ओपनिंग एपिसोड में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण नजर आए। अब इस शो के दूसरे एपिसोड में सनी देओल और बॉबी देओल मेहमान बनकर शिरकत करेंगे। दूसरे एपिसोड का प्रोमो जारी हो चुका है, जो काफी दिलचस्प है। इसमें करण जौहर दोनों देओल भाईयों से दिलचस्प बातें करते नजर आ रहे हैं। शो में निर्देशक ने सनी देओल को फिल्म 'गदर 2' की सफलता के लिए स्टैंडिंग ओवेशन भी दिया।
करण जौहर ने साझा किया प्रोमो
प्रोमो में करण जौहर सनी देओल से उनकी फिल्म 'गदर 2' और इसकी सफलता से जुड़े कई सवाल पूछते नजर आ रहे हैं। वहीं, बॉबी देओल ने फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में अपने पिता के किसिंग सीन को लेकर प्रतिक्रिया दी। साथ ही उन्होंने सलमान खान के बारे में भी काफी चर्चा की। करण जौहर ने शो का प्रोमो वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है।
November 2023 Releases: नवंबर के पहले ही शुक्रवार को सिनेमाघरों में घमासान, ‘टाइगर 3’ के लिए सजने लगा मैदान
सलमान ने दिया था बॉबी को सहारा
प्रोमो में देखा जा सकता है कि करण जौहर, सनी और बॉबी देओल को स्टैंडिंग ओवेशन देते हैं। फिर सनी देओल से 'गदर 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में सवाल पूछते हैं। साथ ही सनी और बॉबी ने अपने पिता के उस किसिंग सीन पर भी बात की, जो उन्होंने 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' फिल्म में दिया है। वहीं, बॉबी देओल ने उन दिनों को याद किया जब उनके डूबते करियर को सलमान खान ने सहारा देकर बचाया।
इस दिन देखें नया एपिसोड
बॉबी देओल ने बताया कि सलमान ने उनसे कहा था, 'देख जब मेरा करियर ठीक नहीं चल रहा था, तेरे भाई की पीठ पे चढ़ के गया था और मैं आगे बढ़ा हूं। इस पर बॉबी देओल ने सलमान से कहा था, 'मामू मुझे तेरी पीठ पर चढ़ने दे ना'। इस दौरान बॉबी देओल ने अपने पिता के किसिंग सीन को लेकर कहा, 'मेरे पिता वह हर चीज कर सकते हैं, जो उन्हें पसंद है और वे इससे दूर रहते हैं'। बता दें कि 'कॉफी विद करण 8' का नया एपिसोड हर गुरुवार को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आता है।
Angad Bedi: अंगद ने अंतरराष्ट्रीय स्प्रिंटिंग टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण पदक, पिता को समर्पित किया यह सम्मान