फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   know the first love of hema malini

धर्मेंद्र से पहले किसी और से प्यार करती थी हेमा!

Thu, 16 Oct 2014 12:47 PM IST
Updated Thu, 16 Oct 2014 12:47 PM IST
विज्ञापन
know the first love of hema malini

जी हां, यह बात खुद हेमा मालिनी ने बताया है कि वे धर्मेंद्र से शादी व प्यार करने से पहले किसी और से प्यार करती थीं। वह उनके प्यार में इस कदर पागल थीं कि हर दिन उनकी तस्वीर खरीद कर अपने कमरे में लगाया करती थीं।

विज्ञापन


दरअसल, हेमा मालिनी का यह नया प्यार कोई हीरो नहीं बल्कि भगवान कृष्ण हैं। हेमा मालिनी जब छोटी ही थीं तब उन्हें भगवान कृष्ण से प्यार हो गया था। उन्हें लगता था कि भगवान कृष्ण कोई व्यक्ति हैं और एक दिन वह उनके लिए जरूर आयेंगे।
विज्ञापन


उन्हें जहां भी भगवान कृष्ण से जुड़ी कोई भी चीज नजर आती थी, वे उसे खरीद लेती थीं और अपने कमरे में सजाती थीं। कोई पूछे तो वह साफ कहती थीं कि मैं उनसे ही शादी करूंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में हुआ यह एहसास

know the first love of hema malini

हेमा जब बड़ी हुईं तब उन्हें एहसास हुआ कि भगवान कृष्ण से शादी करना संभव नहीं है। क्योंकि भगवान हैं जो कि सिर्फ तस्वीरों में दिखते हैं। लेकिन हेमा मालिनी आज भी भगवान श्रीकृष्‍ण की भक्त हैं।

मुंबई स्थित उन्होंने अपना बंगला भी राधा कृष्ण मंदिर के पास ही खरीदा। वह आज भी भगवान कृष्‍ण की नियमित रूप से पूजा करती हैं। संयोग से हेमा मालिनी इन दिनों कृष्‍ण की नगर मथुरा से ही सांसद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed