{"_id":"5c1f8b63bdec2256d14f3bd8","slug":"klufee-kumar-bajajwala-will-be-seen-in-piyanvada-kant","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्फी कुमार बाजेवाला में नजर आएंगी प्रियंवदा कांत","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
कुल्फी कुमार बाजेवाला में नजर आएंगी प्रियंवदा कांत
Sun, 23 Dec 2018 07:04 PM IST
विजय जैन
मनोरंजन डेस्क, अमर उजाला
मनोरंजन डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Sun, 23 Dec 2018 07:04 PM IST
विज्ञापन
Piyanvada Kant
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी धारावाहिक ‘कुल्फी कुमार बाजेवाला’में अभिनेत्री प्रियंवदा कांत जल्द ही एक खास अंदाज में एंट्री करने वाली हैं। इस धारावाहिक में फिलहाल सिकंदर (अभिनेता मोहित मलिक) और लवली (अभिनेत्री अंजलि आनंद) तलाक लेने की तरफ बढ़ रहे हैं, जबकि बच्चे उन्हें फिर से एकजुट करना चाहते हैं। इस उतार-चढ़ाव के बीच धारावाहिक में प्रियंवदा की एंट्री हो रही है। प्रियंवदा के आने से कई तरह के मोड़ और आएंगे।
प्रियंवदा ने बयान दिया कि ‘कुल्फी कुमार बाजेवाला में शामिल होकर मैं बहुत उत्साहित हूं। मेरा पिछला शो ऐतिहासिक था और मैं अपनी अगली भूमिका में खास बदलाव चाहती थी।’ वह कहती हैं कि जब उन्हें भूमिका निभाने का प्रस्ताव मिला तो उन्होंने इसे बहुत वास्तविक पाया। इसलिए तुरंत ही अभिनय के लिए हां कह दिया था। छोटे पर्दे पर प्रियंवदा इससे पहले तेनाली रामा में दिख चुकी हैं।