फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   KL Rahula and Athiya Shetty will tie the knot before end of 2022according to South Indian customs report

KL Rahul and Athiya Shetty Wedding: आलिया-रणबीर के बाद होगी केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी! शुरू हुई तैयारी

Wed, 20 Apr 2022 12:25 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 20 Apr 2022 12:25 AM IST
सार

हाल ही में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी के बंधन में बंधे हैं और अब जानकारी सामने आई है कि अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल भी शादी की तैयारी कर रहे हैं। 

विज्ञापन
KL Rahula and Athiya Shetty will tie the knot before end of 2022according to South Indian customs report
अथिया शेट्टी, केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड इंडस्ट्री में शादियों का सीजन चल रहा है। कुछ दिनों पहले ही आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने शादी रचाकर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की है। वहीं, अब बॉलीवुड का एक और कपल यानी अभिनेत्री अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल भी शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। अथिया शेट्टी और केएल राहुल लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और फैंस दोनों को जल्द से जल्द शादी करते हुए देखना चाहते हैं। वहीं, अब एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि कपल की शादी की तैयारी शुरू हो गई है।

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, अथिया शेट्टी और केएल राहुल इसी साल शादी के बंधन में बंधेंगे। डेटिंग लाइफ को एंजॉय करने के बाद दोनों ने यह तय कर लिया है कि वह शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। दोनों सर्दियों के अच्छे मौसम में शादी करेंगे। दोनों के इस फैसले से उनके माता-पिता भी काफी खुश हैं। सूत्रों के मुताबिक, अथिया शेट्टी के घरवालों ने इस शादी की तैयारी शुरू कर दी है। दोनों इस साल के खत्म होने से पहले शादी रचा लेंगे। 
विज्ञापन


साउथ इंडियन स्टाइल में होगी शादी
सुनील शेट्टी का परिवार साउन इंडियन हैं और केएल राहुल भी दक्षिण भारत से ताल्लुक रखते हैं। ऐसे में अथिया और केएल राहुल की शादी दक्षिण भारतीय परंपरा के अनुसार होगी। हालांकि, इन खबरों पर सुनील शेट्टी की अब तक कई प्रतिक्रिया नहीं आई है। वह पहले कई बार अपने परिवार के बारे में चल रही खबरों पर प्रतिक्रिया दे चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनील शेट्टी दे चुके हैं सख्त प्रतिक्रिया
कुछ समय पहले सुनील शेट्टी के बेटे और अथिया के भाई अहान शेट्टी की शादी की खबर सामने आई थी। दावा किया गया था अहान अपनी गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ से शादी रचाने जा रहे हैं। इस रिपोर्ट में अथिया शेट्टी की शादी का दावा भी किया गया था। ये खबर जंगल में आग की तरह फैल गई थी, जिस वजह से सुनील शेट्टी काफी भड़क गए थे। उन्होंने इस घटना की निंदा की थी। उन्होने एक ट्वीट किया था, जिसमें लिखा कि उन्हें समझ नहीं आता कि ऐसी रिपोर्ट से उन्हें खुश होना चाहिए या दुखी। उन्होंने ये भी लिखा कि ऐसी रिपोर्ट लिखने से पहले तथ्यों को ठीक से सत्यापित करना चाहिए। इस तरह की गैरजिम्मेदाराना रिपोर्टिंग पत्रकारिता की विश्वसनीयता को धूमिल करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed