फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   KKK 12: Kanika Mann reacted on Rubina Dilaik allegation of cheating said I dont think i should explain it

KKK 12: रुबीना दिलैक के धोखाधड़ी वाले आरोप पर कनिका का करारा जवाब, बोलीं- उस दिन...

Sun, 31 Jul 2022 06:02 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 31 Jul 2022 06:02 PM IST
सार

टेलीविजन का मशहूर स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी दर्शकों के बीच काफील लोकप्रिय है। शो का नया सीजन शुरू होने के बाद से ही यह शो चर्चाओं में बना हुआ है।

विज्ञापन
KKK 12: Kanika Mann reacted on Rubina Dilaik allegation of cheating said I dont think i should explain it
रुबीना दिलैक, कनिका मान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

टेलीविजन का मशहूर स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी दर्शकों के बीच काफील लोकप्रिय है। शो का नया सीजन शुरू होने के बाद से ही यह शो चर्चाओं में बना हुआ है। बीते दिनों शो का हिस्सा रही अभिनेत्री रुबीना दिलैक और कनिका मान के बीच झड़प होती नजर आई थी। दरअसल, रुबीना ने कनिका पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई थी। शो के दौरान एक ऑस्ट्रिच टास्क करते हुए रुबीना, कनिका से नाराज हो गई थीं। एक्ट्रेस का कहना था कि कनिका ने ऑस्ट्रिच पर काबू पाने की जानकारी गूगल पर सर्च की थी। इस आरोप के बाद शो में काफी गहमा गहमी देखने को मिली थी। वहीं, अब इस बारे में कनिका ने पहली बार अपना पक्ष रखा है। 

विज्ञापन

एक वेबसाइट से हुई बातचीत के दौरान कनिका ने कहा कि इस शो से उन्हें काफी कॉन्फीडेंस मिला है। उन्होंने कहा कि, ''मैं अपनी निजी जिंदगी में भी काफी एडवेंचरस रही हूं। यही वजह है कि मैं हमेशा से ही ऐसे शो करना चाहती थी। इस शो के जरिए मुझे काफी जीवन के लिए कई अच्छे अनुभव मिले हैं।'' इस दौरान उन्होंने रुबीना के साथ हुई अनबन के बारे में भी बात की। कनिका ने कहा कि मैंने कोई चीटिंग नहीं थी। इसलिए मुझे नहीं लगता कि इस बारे में किसी को समझाने की जरूरत है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

कनिका ने आगे कहा कि कई बार लोग जिसे धोखाधड़ी समझते है, वह चीटिंग नहीं होती। वह जगह होती है जहां हम ट्रिक के साथ खेलते हैं। उसे बाउंड्री के बाहर का माना जाता है और उस दिन भी कुछ ऐसा ही हुआ था।'' रोहित शेट्टी और स्टंट्स के बारे में कनिका ने कहा कि, ''मैं रोहित सर को बहुत मानती हूं और उनकी इज्जत करती हूं। उनसे हमेशा सीखने को ही मिला है। स्टंट्स का मुझे नहीं पता वो स्क्रीन पर कैसे दिखते हैं, लेकिन सच में ये बहुत मुश्किल होते हैं। इन्हें करना बिल्कुल भी आसान नहीं है। इसके लिए शारीरिक और मानसिक दोनों ताकत लगती है।''

विज्ञापन

शो के नए सीजन की बात करें तो खतरों के खिलाड़ी के 12वें सीजन में  तुषार कालिया, निशांत भट्ट, फैजु, रुबीना दिलैक, मोहित, चेतना पांडे जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। शो के इस सीजन को भी दर्शकों का बेहद प्यार मिल रहा है। यह हर हर शनिवार और रविवार कलर्स चैनल पर प्रसारित किया जाता है। हाल ही में प्रसारित हुए शो के लेटेस्ट एपिसोड में चेतना पांडे और रुबीना दिलैक को फियर फंदा मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed