फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kiss scene in judwaa 2,What's wrong with this scene?

अभी भी खुद को स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस मानती हैं कई हिट दे चुकी एक्ट्रेस, चुंबन पर खुलकर बोली

Wed, 27 Sep 2017 03:40 PM IST
amarujala.com- presented by: आनंद
amarujala.com- presented by: आनंद Updated Wed, 27 Sep 2017 03:40 PM IST
विज्ञापन
Kiss scene in judwaa 2,What's wrong with this scene?
'बेबी', 'पिंक' और 'नाम शबाना' जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय दिखा चुकी तापसी पन्नू अभी भी अपने आप को स्ट्रगलिंग अभिनेत्री मानती हैं। अपकमिंग फिल्म के चुंबन सीन पर वह खुलकर बोली..
विज्ञापन

तापसी पन्नू अब वरुण धवन के साथ फिल्म 'जुड़वा-2' में नजर आएँगी। कई हिट फिल्में दे चुकी तापसी अभी भी अपने आप को स्ट्रगलिंग अभिनेत्री मानती हैं। तापसी ने बीबीसी से कहा, "मैं अभी भी स्ट्रगलिंग अभिनेत्री हूँ। अभी तक स्टारडम नहीं आया है।
विज्ञापन


जिस तरह की फिल्में मैं करना चाहती हूँ उन्हें पाने के लिए मुझे संघर्ष करना पड़ता है। आसान नहीं है। जो प्रोजेक्ट आपको पसंद आते हैं, उसके निर्माता कौन हैं, फिल्म से और कौन जुड़ा हुआ है - ये सब मायने रखता है। मुझे रत्तीभर भी नहीं लगता कि मैं स्टार बन गई हूँ।"
विज्ञापन
विज्ञापन


अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार के साथ काम कर चुकी तापसी का मानना है कि वो अभी भी बड़ी फिल्मों के निर्माता-निर्देशकों की पहली पसंद नहीं हैं और फिल्म 'जुड़वा-2' ये नहीं बदल पाएगा। तापसी का मानना है कि कमर्शियल फिल्मों की अभिनेत्री बनने के लिए दर्शकों की स्वीकार्यता बहुत मायने रखती है।

Kiss scene in judwaa 2,What's wrong with this scene?
इस साल आई फिल्म 'नाम शबाना' ने क़रीबन 40 करोड़ रुपए की कमाई की। फिल्म की सफलता पर टिप्पणी करते हुए तापसी आगे कहती हैं, "अब मैं बतौर नायक फिल्म संभाल सकती हूँ। मुझमें एक आत्मविश्वास आ गया है कि ढाई घंटे तक दर्शक मुझे बड़े परदे पर देख सकते हैं।" अभिनेता और अभिनेत्रियों को होने वाले भुगतान की चर्चा जबतब जोर पकड़ती है।

वो कहती हैं, "जिस दिन मेरी फिल्म 'ए लिस्टर हीरो' जितना कमाएगी मैं उस दिन उतने पैसे डिमांड करुँगी। फिल्म एक व्यापार है और हम उतना ही मांग सकते हैं जितनी हमारे फिल्म की पहुँच है। जिस दिन मेरी फिल्म 100 करोड़ कमाएगी, मैं हीरो जितना पैसा मांगूंगी।" सलमान ख़ान के 'जुड़वा' की फैन रहीं तापसी को खुशी है कि वो 'जुड़वा 2' का हिस्सा हैं। वरुण धवन और जैकलीन फर्नांडिस के साथ खड़े रहना तापसी के लिए फिल्म में चुनौतीपूर्ण रहा।

फिल्म में रम्भा अभिनेत्री का किरदार निभा रही तापसी को फिल्म के चुम्बन सीन पर नकारात्मक प्रतिक्रिया भी मिली। फिल्म का बचाव करते हुए तापसी कहती हैं, "हम अब बेहद संवेदनशील हो गए हैं। हर चीज में गलती ढूंढने की कोशिश करते रहते हैं। हमने फिल्म में चुम्बन की महिमा बताने या इसे लड़की पटाने का जरिया नहीं कहा है। पर लोग बिना किसी वजह के आपत्ति जाता रहे हैं।" डेविड धवन द्वारा निर्देशित 'जुड़वा-2' 29 सितम्बर को रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed