इस फिल्म में जबरन डलवाए गए 15 चुंबन सीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐक्टर विजय राज अपनी बेहतरीन ऐक्टिंग के लिए तो पसंद किए ही जाते हैं लेकिन उनकी खूबी यह भी है कि वह पर्दे पर तमाम तरह के जोखिम उठाते हैं। उनकी आने वाली फिल्म है ‘पॉकेट गैंग्स्टर्स’।
निर्देशक हेमंत निलिम दास की यह फिल्म भारत की ऐसी पहली फिल्म बताई जा रही है जो एक ही शॉट में शूट की गई है। लेकिन मजेदार बात यह है कि दास ने विजय राज पर आरोप लगाया है कि उन्होंने फिल्म में जबर्दस्ती ‘किस’ सीन रखवाए हैं। उनका कहना है कि विजय चाहते थे कि फिल्म की हीरोइन शिवांगी मेहरा के साथ 15 चुंबन सीन रखे जाएं।
15 चुंबन के लिए दबाव
ऐसा न करने पर उन्होंने फिल्म छोड़ देने की धमकी दी थी। यूट्यूब पर पड़ा एक वीडियो यह बता रहा है कि स्क्रिप्ट पर चर्चा के दौरान विजय राज उनके सीन में ‘किस’ डालने की बात रहे हैं। फिल्म एक थ्रिलर है, जिसमें विजय राज को रेप करते हुए भी दिखाया गया है।
विजय राज को दर्शक मानसून वेडिंग, रन, रोड, डेढ़ इश्किया और डेल्ही बैली जैसी फिल्मों के लिए याद करते हैं। ‘पॉकेट गैंग्स्टर्स’ एक गैंग्स्टर थ्रिलर है। जो कई सच्ची घटनाओं से प्रेरित बताई जा रही है।
फिल्म में मधुर मित्तल और शिवांगी मेहरा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में शिवानी का अपहरण हो जाता है और कहानी उनके इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में रघुवीर यादव एक अंधे गैंग्स्टर की भूमिका में नजर आएंगे।