{"_id":"60af70cc8ebc3e73e94ca0db","slug":"kirron-kher-admitted-to-hospital-for-bone-surgery-in-kokilaben-hospital-mumbai-suffering-from-blood-cancer-for-5-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज: मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हुईं किरण खेर, लगभग तीन घंटे चली बोन सर्जरी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इलाज: मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हुईं किरण खेर, लगभग तीन घंटे चली बोन सर्जरी
Thu, 27 May 2021 03:43 PM IST
स्वाति सिंह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Thu, 27 May 2021 03:43 PM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेत्री और चंडीगढ़ से भाजपा सांसद किरण खेर गुरुवार को मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में हुईं, यहां उनकी बोन सर्जरी की गई।
विज्ञापन
किरण खेर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री और चंडीगढ़ से भाजपा सांसद किरण खेर गुरुवार को मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में हुईं, यहां उनकी बोन सर्जरी की गई। खबरों की मानें तो यह सर्जरी लगभग तीन घंटे तक चली। इस सर्जरी में बोन मेरो से कैंसर संबंधी बोन निकालने की कोशिश की गई। इस दौरान अस्पताल में अनुपम खेर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
बता दें कि68 साल की किरण खेर इन दिनों खुद कैंसर से पीड़ित हैं और अपनी जिंदगी की लड़ाई लड़ रही हैं। उन्हें कैंसर होने की बात 1 अप्रैल को मीडिया के सामने आई थी। लेकिन उन्हें यह डिटेक्ट पिछले साल नवंबर में हुआ था। बताया जाता है कि 11 नवंबर 2019 को चंडीगढ़ स्थित घर में गिरने से किरण का बायां हाथ टूट गया था। तब जांच कराने के बाद पता चला था कि उन्हें मल्टीपल मायलोमा है।
विज्ञापन
अनुपम खेर और बेटे सिकंदर खेर ने किरण की बीमारी को लेकर बयान भी जारी किया था। उस वक्त अनुपम खेर ने बताया था कि, 'किरण खेर की बीमारी को लेकर जो खबरें सामने आ रही हैं तो मैं बता दूं कि किरण माइलोमा से पीड़ित हैं जो कि एक तरह का ब्लड कैंसर है। वो फिलहाल अपना इलाज करवा रही हैं और बहुत जल्द वो और भी मजबूत होकर बाहर निकलेंगी'।
विज्ञापन
वहीं बीते दिनों उनके पति और अभिनेता अनुपम खेर ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी दी। अनुपम खेर ने फैंस और शुभचिंतकों को बताया कि किरण की तबीयत अब पहले से ठीक है। उनके बारे में बात करते हुए अनुपम ने कहा कि, 'किरण की कैंसर से जंग मुश्किल है, लेकिन उनकी हालत बेहतर है'। किरण का मुंबई में इलाज चल रहा है। कुछ दिनों पहले वो वैक्सीनेशन के दौरान इलाज के बाद पहली बार लोगों के सामने भी आईं थीं। अब उनके स्वास्थ्य के बारे में अनुपम खेर ने एक बार फिर जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने बताया कि हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट डी नीरो भी उनकी पत्नी के स्वास्थ्य के बारे में पूछते रहते हैं।