फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kiran rao speaks on rumors about aamir khan taking fatima sana shaikh in Thugs of Hindostan

फातिमा सना शेख को फिल्म में लेने पर किरण राव ने तोड़ी चुप्पी

Tue, 23 May 2017 07:35 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर Updated Tue, 23 May 2017 07:35 PM IST
विज्ञापन
kiran rao speaks on rumors about aamir khan taking fatima sana shaikh in Thugs of Hindostan
किरण राव

इन दिनों आमिर खान अपनी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' को लेकर बिजी हैं। फिल्म की कास्टिंग को लेकर पहले ही कई अटकले लगाई जा चुकी हैं। इस फिल्म में 'दंगल' में आमिर की बेटी बनी फातिमा सना शेख भी नजर आएंगी।

विज्ञापन


खबर थी कि फातिमा को फिल्म में लेने के लिए आमिर काफी मेहनत कर रहे थे और इसी वजह से फातिमा को ये रोल मिल पाया। लेकिन अब आमिर की पत्नी किरण राव ने इस पर चुप्पी तोड़ी है। मीडिया से बातचीत के दौरान किरण ने कहा, 'ये फिल्म यशराज के बैनर तले बन रही है इसलिए आदित्य चोपड़ा, विक्टर और आमिर को ही इसकी कास्टिंग तय करनी है। ये उनके लिए एक बड़ी फिल्म है और ऐसे में फातिमा को चुनना एक अच्छा विकल्प है। इसमें बस वो खूबी होनी चाहिए।'
विज्ञापन


इस फिल्म में आमिर के साथ अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे। किरण ने कहा, 'मैं आमिर और अमित जी को फिल्म में साथ देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं। ये काफी मजेदार होने वाले है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म को विजय कृष्णा आचार्य डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग 1 जून से शुरू होगी और अगले साल दीवाली पर रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed