फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kili Paul made a video on Kangana Ranaut's song the actress shared video

Instagram: किली पॉल ने कंगना रणौत के इस गाने पर बनाया वीडियो, अभिनेत्री ने दिया ऐसा रिएक्शन

Thu, 07 Apr 2022 01:04 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 07 Apr 2022 01:04 AM IST
सार

कंगना रणौत ने हाल ही में तंजानिया के किली पॉल की तारीफ की है। हाल ही में किली ने कंगना के एक गाने पर रील बनाई थी। जिसके बाद कंगना ने उनका वीडियो शेयर किया है।

विज्ञापन
Kili Paul made a video on Kangana Ranaut's song the actress shared video
कंगना रणौत, किली पॉल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री कंगना रणौत अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन आज कंगना रणौत अपने बयान को लेकर नहीं बल्कि किसी की तारीफ की वजह से सुर्खियों में हैं। दरअसल कंगना ने इंस्टाग्राम के पॉपुलर स्टार किली पॉल की तारीफ की है। किJiली पॉल ने हाल ही में कंगना रणौत की फिल्म के गाने तुम जो आए पर वीडियो बनाया है।
विज्ञापन


किसी पॉल के इस गाने को सुनकर कंगना इतनी खुश हुईं कि उन्होंने इसको अपनी इंस्टा रील पर शेयर कर लिया और लिखा- बहुत प्यारा। इसके साथ ही उन्होंने दिल वाली इमोजी भी बनाई है। बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी किली पॉल की तारीफ कर चुके हैं। पीएम ने अपने कार्यक्रम मन की बात में इनकी सराहना की थी।
विज्ञापन


तंजानिया के रहने वाले किली पॉल हिंदी गानों पर अक्सर रील्स बनाते हुए देखे जा सकते हैं। इसलिए वह भारत में भी लोकप्रिय हो गए हैं। किली पॉल और उनकी बहन को अक्सर इंस्टाग्राम पर हिंदी गानों पर लिप-सिंक करते या फिर डांस करते देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

किली पॉल ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कंगना रनौत, अजय देवगन, इमरान हाशमी और प्राची देसाई को टैग किया है और लिखा है, ‘फील द सॉन्ग’, जिसके बाद कंगना रणौत ने ये वीडियो शेयर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed