फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kiku Sharda controversy, kapil sharma and raju srivastava speak out

कॉमेडियन किकु शारदा की गिरफ्तारी पर कपिल ने किया ट्वीट

Wed, 13 Jan 2016 06:01 PM IST
Updated Wed, 13 Jan 2016 06:01 PM IST
विज्ञापन
Kiku Sharda controversy, kapil sharma and raju srivastava speak out

कपिल शर्मा के चर्चित टीवी शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में पलक के किरदार में दिखने वाले अभिनेता किकू शारदा की गिरफ्तारी पर हड़कंप मच गया है। फिलहाल देश में सबसे अधिक इस मुद्दे पर बहस छिड़ी हुई है। सोशल मीडिया में किकू शारदा टॉप ट्रेंड में शामिल हो चुके हैं।

विज्ञापन


अकेले ट्विटर पर अब तक किकू को लेकर हजारों ट्वीट किए जा चुके हैं। ट्विटर की मोबाइल वेबसाइट पर यह नंबर एक और डेस्कटॉप वेबसाइट पर यह दूसरे नबंर पर ट्रेंड कर रहा है। उल्‍लेखनीय है कि ट्विटर पर ट्रेंड करने का मतलब होता है, जब बहुत सारे लोग किसी एक मुद्दे पर बातचीत कर रहे हों।

विज्ञापन
 

मामले पर खुद कपिल शर्मा ने ट्वीट कर राम रहीम से निवेदन किया है कि वह मीडिया के सामने आकर किकू को माफ करें। उन्होंने लिखा, "मेरा संत गुरुमीत राम रहीम सिंह जी 'इनसान' से एक निवेदन है कि इस मसले में मीडिया के सामने और एक कलाकार जो दुनिया में सिर्फ खुशी बढ़ाने का काम कर रहा है, उसके हक में खड़े होकर पूरी दुनिया में इंसानियत की एक खूबसूरत मिसाल पेश करें। आओ साथ मिलकर शांति और खुशी के लिए काम करें।"

विज्ञापन
विज्ञापन
 


मामले पर राजू श्रीवास्तव समेत सोशल मीडिया में बेहद चौंकाने वाले बयान सामने आए हैं।

कॉमेडी के पुरोधा राजू श्रीवास्तव ने क्या कहा

Kiku Sharda controversy, kapil sharma and raju srivastava speak out

किकू के मामले में लोग जमकर अपनी राय रख रहे हैं। कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का कहना है, 'मैंने अटल बिहारी वाजपेयी, लालू प्रसाद यादव, मुलायम सिंह यादव जैसे राजनेताओं की नकल (मिमिक्री) उतारी है, लेकिन कभी भी विरोध का सामाना नहीं करना पड़ा।'

 

यहीं नहीं राजू ने कहा, 'मुझे नहीं पता है कि किकू शारदा ने क्या कहा, पर हम हास्य कलाकार कभी भी अपने राष्ट्रीय ध्वज और किसी धर्म पर कोई टिप्पणी नहीं करते। जबकि हमें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है'। ऐसे ही कई और मत और राय हैं, जो किकू को लेकर दी जा रही हैं।

 

 

 

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का कहना है‌ कि मामले में कानून अपना काम करेगा। किसी भी तरह के दबाव में आकर कोई कदम नहीं उठाया जाएगा। जबकि ट्विटर समेत तमाम जगहों पर हो रही बहस में कॉमेडियन को जेल भेजने के अदालत के फैसले की गुणवत्ता को निशाने पर रखा जा रहा है। यहां क्लिक कर के आप ट्विटर ट्रेंड पर जा सकते हैं।

 

मामला ये है कि अपने कॉमेडी टीवी शो के एक एपिसोड के दौरान ‌किकू शारदा ने हरियाणा के डेरा सच्चा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की फिल्मों की नकल उतारी। नकली डाढ़ी व इत्यादि की मदद से अपना लुक भी वैसा ही बना लिया जैसा राम रहीम का फिल्‍म में था। यही नहीं, उन्होंने राम रहीम की आवाज निकालने की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed