Kiara Advani: कियारा आडवाणी बनीं शो स्टॉपर, करण जौहर के साथ की रैंप वॉक; देखें वायरल वीडियो
Kiara Advani Viral Video: कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी बेटी की परवरिश में व्यस्त हैं। हाल ही में वह डिजाइनर राहुल मिश्रा के लिए फैशन शो में शो स्टॉपर बनीं। इस फैशन इवेंट से कियारा के कई वीडियो वायरल हुए। फैंस ने भी एक्ट्रेस पर खूब प्यार लुटाया।
विस्तार
कियारा आडवाणी ने मां बनने के कुछ महीनों बाद ही प्रेग्नेंसी वेट को कम कर लिया था। इन दिनों भी उनकी फिटनेस की देखकर फैंस हैरान हैं। हाल ही में अपने फिट, स्लिम फिगर के साथ कियारा आडवाणी ने रैंप वॉक की। इस मौके पर उनके साथ करण जौहर भी रैंप वॉक करते दिखे। देखें कियारा आडवाणी की रैंप वॉक का वीडियो।
गाउन अटायर में कियारा ने ढाया कहर
कियारा आडवाणी ने डिजाइनर राहुल मिश्रा के लिए रैंप वॉक की, वह उनके फैशन शो की शो स्टॉपर बनीं। कियारा पर ऑफ शोल्डर गाउन खूब जंच रहा था। वह किसी बार्बी डॉल जैसी नजर आ रही थीं। करण जौहर ने भी रैंप वॉक में कियारा आडवाणी का खूब साथ दिया।
विज्ञापन विज्ञापन
शादी के दो साल बाद बनीं मां
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक लंबे वक्त तक एक-दूसरे को डेट किया। फिर साल 2023 में दोनों शादी के बंधन में बंधे। 15 जुलाई 2025 को कियारा ने बेटी को जन्म दिया। बेटी का नाम कियारा और सिद्धार्थ ने साराया रखा है। सोशल मीडिया पर बेटी को लेकर प्यार भरी पोस्ट कियारा साझा करती रहती हैं।
ये खबर भी पढ़ें: पहले देवी की तरह मानते हैं, बच्चा होने के बाद महिलाओं से की जाती हैं ये उम्मीदें; कियारा ने सुनाया कड़वा अनुभव
यश की फिल्म 'टॉक्सिक' में नजर आएंगी कियारा
फिल्म 'टॉक्सिक' में 'केजीएफ' फेम साउथ सुपरस्टार यश लीड रोल में हैं। उनके अपोजिट कियारा आडवाणी हैं। फिल्में नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी नजर आएंगी। 'टॉक्सिक' फिल्म 4 जून को रिलीज होने वाली थी, लेकिन मेकर्स ने इसकी रिलीज को आगे बढ़ा दिया है।