फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Khushboo Patani slams misogynistic comments amid Pranit More row Sutapa Sikdar rejects apology

प्रणित मोरे मामले पर खुशबू पाटनी और सुतापा ने भी जताई नाराजगी, बोलीं- 'महिलाएं क्यों हमेशा माफ करें?'

Wed, 10 Jun 2026 08:38 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Wed, 10 Jun 2026 08:38 PM IST
सार

Pranit More Controversy: प्रणित मोरे की विवादित टिप्पणी के बाद से ही यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर गरम चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग कॉमेडियन, दर्शक और मंच पर जिम्मेदारी के बारे में बहस कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
Khushboo Patani slams misogynistic comments amid Pranit More row Sutapa Sikdar rejects apology
खुश्बू पाटनी-प्रणित मोरे और सुतापा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रणित मोरे ने विवादित टिप्पणी के बाद माफी मांi ली है और अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी बंद कर दिया है। लेकिन खुशबू पाटनी ने प्रणित की आलोचना की है। इसके साथ ही सुतापा सिकदर ने प्रणित की माफी को स्वीकार नहीं किया है।

विज्ञापन
Trending Videos

क्या है विवाद
प्रणित मोरे के कॉमेडी शो के दौरान एक दर्शक ने विवादित टिप्पणी की, जिससे बड़ा बवाल हो गया। दर्शक हिमांशु जांगरा ने कहा कि 370 रुपये की चिकन बिरयानी खिलाने के बाद वह महिला से कुछ उम्मीद रखता है। इस टिप्पणी पर शो में हंसी हुई, लेकिन बाद में सोशल मीडिया पर प्रणित मोरे की भारी आलोचना शुरू हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

खुशबू पाटनी की प्रतिक्रिया
अभिनेत्री दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी ने प्रणित मोरे के शो पर हुई इस टिप्पणी की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे महिला विरोधी बताया। इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि 22-23 साल के युवा लड़के ऐसी गंदी बातें कर रहे हैं। उन्होंने हैरानी जताई कि कॉमेडियन प्रणित मोरे ने दर्शक को रोकने की कोशिश क्यों नहीं की।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Major Khushboo Patani(KP) (@khushboo_patani)




खुशबू ने आगे कहा कि समाज में महिलाओं की कीमत तय करने की सोच बचपन से शुरू होती है, फिर डेटिंग और शादी के बाद दहेज तक जाती है। उन्होंने लिखा, 'ये पढ़े-लिखे मूर्ख ही हमारी दरें तय करेंगे।' उन्होंने महिलाओं को सलाह देते हुए एक नेपाली चाकू खरीदने का सुझाव भी दिया।

विज्ञापन

प्रणित मोरे का बयान
आलोचना बढ़ने के बाद कॉमेडियन प्रणित मोरे ने माफी मांगी। उन्होंने कहा, 'दर्शक की टिप्पणी मेरे विचारों को नहीं दर्शाती। मुझे हंसने की बजाय उसका विरोध करना चाहिए था। यह मेरी गलती है।' उन्होंने कहा कि वे इंसान हैं और इस घटना से सबक लेंगे। बाद में उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट बंद कर दिया।

सुतापा सिकदर की प्रतिक्रिया
दिवंगत अभिनेता इरफान खान की पत्नी सुतापा सिकदर ने प्रणित मोरे की माफी को ठुकरा दिया। उन्होंने लिखा, 'महिलाओं को हमेशा माफ करना क्यों पड़ता है?' उन्होंने कहा कि पहले तो मजा ले रहे थे, अब माफी मांग रहे हैं। सुतापा ने लिखा, 'हम आपकी माफी स्वीकार नहीं करते। इससे कुछ नहीं बदलेगा।'

View this post on Instagram

A post shared by Sutapa Sikdar (@sikdarsutapa)


कंपनी का फैसला
हिमांशु जांगरा की कंपनी स्टारविक डिजाइन ने उन्हें नौकरी से निकाल दिया है। कंपनी के संस्थापक ने कहा कि यह घटना अब कंपनी की छवि और संस्कृति को प्रभावित कर रही थी, इसलिए यह कदम उठाया गया।

यह भी पढ़ें: विवाद के बीच प्रणित मोरे ने बंद किया इंस्टाग्राम, दूसरे अकाउंट पर किए जा रहे ट्रोल; यूजर्स बोले- शर्म करो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed