{"_id":"6575ff91246ac9668d02ab1e","slug":"kho-gaye-hum-kahan-trailer-launch-siddhant-chaturvedi-ananya-panday-adarsh-gourav-opens-about-film-at-event-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"KGHK Trailer Launch: खो गए हम कहां के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंचे अनन्या-सिद्धांत और आदर्श, दोस्ती पर खुलकर की बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
KGHK Trailer Launch: खो गए हम कहां के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंचे अनन्या-सिद्धांत और आदर्श, दोस्ती पर खुलकर की बात
Mon, 11 Dec 2023 12:19 AM IST
पलक शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Mon, 11 Dec 2023 12:19 AM IST
सार
'खो गए हम कहां' का ट्रेलर आज शाम लॉन्च किया गया। फिल्म में अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुवेर्दी और आदर्श गौरव अभिनीत यह फिल्म सोशल मीडिया बूम की पृष्ठभूमि में दोस्ती के महत्व पर आधारित है।
विज्ञापन
सिद्धांत, अनन्या, आदर्श गौरव
- फोटो : social media
विस्तार
पिछले साल की कॉन्ट्रोवर्शियल फिल्म बनकर उभरी 'गहराइयां' के बाद अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने लौट रहे हैं। हालांकि, इस बार दोनों कलाकारों के साथ आदर्श गौरव ने भी ओटीटी के दर्शकों का दिल बहलाने की कमान संभाली है। स्टार्स की ये तिकड़ी फिल्म 'खो गए हम कहां' के साथ सभी का दिल बहलाने के लिए जल्द ही 'नेटफ्लिक्स' पर दस्तक देने वाली है। काफी दिनों से चर्चा में बनी हुई इस फिल्म का ट्रेलर आज मुंबई में एक भव्य इवेंट में रिलीज हुआ। इस इवेंट में फिल्म की पूरी स्टार कास्ट मौजूद रही।
विज्ञापन
ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंची फिल्म की पूरी टीम
'खो गए हम कहां' का ट्रेलर आज शाम लॉन्च किया गया। फिल्म में अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुवेर्दी और आदर्श गौरव अभिनीत यह फिल्म सोशल मीडिया बूम की पृष्ठभूमि में दोस्ती के महत्व पर आधारित है। यह फिल्म 26 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर सिद्धांत चतुर्वेदी, अनन्या पांडे और आदर्श गौरव ने फिल्म को लेकर खुलकर बात की। इतना ही नहीं इवेंट से एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें सिद्धांत को कहते सुना जा सकता है कि वह 'खो गए हम कहां' के सेट पर अनन्या पांडे के अच्छे दोस्त बन गए।
विज्ञापन
फिल्म के सेट पर फिर से दोस्त बने सिद्धांत और अनन्या
शाम को मुंबई में आयोजित किए गए 'खो गए हम कहां' के ट्रेलर लॉन्च पर सिद्धांत चतुर्वेदी ने कहा कि फिल्म के सेट पर उनकी अनन्या पांडे से 'दोस्ती' हुई। प्रेस से बातचीत के दौरान अनन्या ने खुलासा किया कि उन्होंने फिल्म का हिस्सा बनना क्यों चुना। अभिनेत्री ने हंसते हुए कहा, 'एक समय मुझे लगा कि अर्जुन ने मेरे कमरे में एक गुप्त कैमरा छिपा रखा है......मुझे नहीं लगता कि मैं सोशल मीडिया पर एक्टिव हूं। मैंने यह फिल्म इसलिए की क्योंकि इस फिल्म ने मुझे उन सभी चीजों का एहसास कराया जो मैं सोशल मीडिया पर गलत कर रही थी। इसके अलावा, हमारी दोस्ती बहुत गहरी थी।' यह सुनकर सिद्धांत ने कहा, 'हम फिर से दोस्त बन गए।' इसके बाद अनन्या ने मुस्कुराते हुए हामी भरी।
विज्ञापन
ऐसी है फिल्म की कहानी
'खो गए हम कहां' की बात करें तो यह फिल्म अर्जुन वरैन सिंह द्वारा निर्देशित है।इसे अर्जुन वरैन सिंह, जोया अख्तर और रीमा कागती ने संयुक्त रूप से लिखा है। वहीं, एक्सेल एंटरटेनमेंट के रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर टाइगर बेबी की जोया अख्तर और रीमा कागती के साथ मिलकर निर्माता के रूप में काम कर रहे हैं। 'खो गए हम कहां' तीन दोस्तों की कहानी को दर्शाते हुए डिजिटल युग के पहलुओं पर प्रकाश डालती है। फिल्म का प्रीमियर 26 दिसंबर, 2023 को नेटफ्लिक्स पर होगा।