फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Khatron Ke Khiladi 13: From Daisy Shah To Sheezan Khan Here is Complete List Of Confirmed Contestants

KKK 13: डेजी शाह से लेकर शीजान खान तक खतरों से खेलते आएंगे नजर, यहां देखिए कन्फर्म कंटेस्टेंट्स की पूरी लिस्ट

Tue, 23 May 2023 06:03 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 23 May 2023 06:03 PM IST
सार

स्टंट बेस्ड टीवी रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 की शूटिंग और कंटेस्टेंट्स को लेकर बज बना हुआ है। अब शो में शामिल सेलेब्स की कन्फर्म लिस्ट सामने आ गई है।

विज्ञापन
Khatron Ke Khiladi 13: From Daisy Shah To Sheezan Khan Here is Complete List Of Confirmed Contestants
रोहित शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एडवेंचर रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' आधिकारिक तौर पर अपने सीजन 13 के साथ वापस आ रहा है। शो की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। शो दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। टीवी इंडस्ट्री के मशहूर चेहरे इस शो में नजर आने वाले हैं, जो दक्षिण अफ्रीका का जंगलों में खतरे से दो चार होते दिखेंगे।

विज्ञापन

इस शो की मेजबानी रोहित शेट्टी कर रहे हैं। केपटाउन में इसकी शूटिंग शुरू हो गई है। शो से जुड़े अपडेट काफी समय से आ रहे हैं। इनमें शूटिंग से लेकर कई कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आ चुके हैं। हालांकि, कन्फर्म कंटेस्टेंट्स की पूरी लिस्ट अब सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित बोस राय

रोहित टीवी और फिल्मों में लंबे समय से काम कर रहे हैं। उन्होंने एक खिलाड़ी एक हसीना, काबिल, अपार्टमेंट और प्लान समेत कई पॉपुलर फिल्मों में भी काम किया है।

डेजी शाह

सलमान खान की फिल्म जय हो के साथ डेब्यू करने वाली डेजी, रेस 3 और हेट स्टोरी 3 जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

शिव ठाकरे

मराठी एक्टर शिव ठाकरे बिग बॉग 16 के फर्स्ट रनर-अप रह चुके हैं।

अर्चना गौतम

अर्चना गौतम को बिग बॉग 16 ने पॉपुलैरिटी दिलाई। अब केकेके 13 उनका अगला रियलिटी शो है।

अंजलि आनंद

अंजलि, ढाई किलो प्रेम और कुल्फी कुमार बाजेवाली जैसे शो में काम करने के लिए जानी जाती हैं।

 

नायरा एम बनर्जी

एक्सक्यूज मी मैडम, जबान संभाल के और रक्षाबंधन ... रसल अपने भाई की ढाल जैसे कुछ लोकप्रिय टीवी शो में नायरा काम कर चुकी हैं।

अंजुम फकीह

टीवी शो कुंडली भाग्य से अंजुम ने लोकप्रियता कमाई। 


 

विज्ञापन

Khatron Ke Khiladi 13: From Daisy Shah To Sheezan Khan Here is Complete List Of Confirmed Contestants
रोहित शेट्टी - फोटो : social media

रूही चतुर्वेदी

रूही भी अंजुम की तरह कुंडली भाग्य का हिस्सा रह चुकी हैं। दोनों ने खतरों के खिलाड़ी 13 के लिए शो को अलविदा कह दिया।

ऐश्वर्या शर्मा

टीवी सीरियल गूम है किसी के प्यार में सीरियल के लिए ऐश्वर्या शर्मा जानी जाती हैं।

अर्जित तनेजा

अर्जित बड़े अच्छे लगते हैं, कुमकुम भाग्य और बहू बेगम जैसे शो में काम कर चुके हैं।

शीजान खान

अली बाबा दास्तान ए काबुल के एक्टर शीजान खान भी केकेके 13 में पार्टिसिपेट कर रहे हैं।

डिनो जेम्स

डिनो जेम्स यूट्यूब पर बेहद पॉपुलर हैं, यहां उनका अपना चैनल भी है। डिनो एक रैपर, म्यूजिशियन और कंपोजर हैं।

रश्मीत कौर

रशमीत एक पॉपुलर पंजाबी सिंगर हैं। बाजरे दा सिट्टा उनके कुछ फेमस गानों में से एक है।

सौंदस मौफकीर

साउंडस मौफकीर एक मोरक्कन मॉडल है। पिछले साल वो एमटीवी रोडीज एक्स9 में नजर आई थीं।

यह भी पढ़ें: बिश्नोई समाज के बलिदान की कहानी लिए भटकता छत्तीसगढ़ का लेखक, मिली हवालात में बंद करने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed