फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Khatron ke khiladi 13 finale shiv thakare write emotional letter to mother read details inside

KKK 13 Finale: मां को याद कर भावुक हुए शिव ठाकरे, खत लिखकर उकेरा अपना प्यार

Sun, 08 Oct 2023 04:32 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 08 Oct 2023 04:32 PM IST
सार

खतरों के खिलाड़ी’ टीवी का मोस्ट पॉपुलर स्टंट बेस्ड रियलिटी शो है। इस साल इस शो के सीजन 13 को भी ऑडियंस से शानदार रिस्पॉन्स मिला। हालांकि अब ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ अपने फिनाले में पहुंच चुका है।

विज्ञापन
Khatron ke khiladi 13 finale shiv thakare write emotional letter to mother read details inside
शिव ठाकरे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खतरों के खिलाड़ी’ टीवी का मोस्ट पॉपुलर स्टंट बेस्ड रियलिटी शो है। इस साल इस शो के सीजन 13 को भी ऑडियंस से शानदार रिस्पॉन्स मिला। हालांकि अब ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ अपने फिनाले में पहुंच चुका है। शिव ठाकरे, अर्चना गौतम, डीनो जेम्स, ऐश्वर्या शर्मा, नायरा बनर्जी, अर्जित तनेजा और रश्मित कौर के बीच तगड़ा कॉम्पटीशन देखने को मिल रहा है। ग्रैंड फिनाले की रात और भी खतरनाक होगी, जब सबसे खतरनाक स्टंट परफॉर्म करने को दिया जाएगा। इस बीच शो का आखिरी गेम खेलने से पहले शिव ठाकरे को आई की याद आ गई।

विज्ञापन

खतरों के खिलाड़ी 13' इस वक्त सेमी फिनाले राउंड में है। 14 अक्टूबर को शो का ग्रैंड फिनाले दिखाया जाएगा। अब तक की जर्नी में सभी कंटेस्टेंट्स ने अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस देकर यहां तक का सफर तय किया। अब 'खतरों के खिलाड़ी 13' में फैमिली टाइम भी शुरू किया गया है, जिसमें सभी के घरवालों या चाहने वालों ने उनके लिए मैसेज भेजा हो। इसी तरह कंटेस्टेंट्स को भी अपने-अपने घरवालों के लिए संदेश भेजते दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

Khatron ke khiladi 13 finale shiv thakare write emotional letter to mother read details inside
शिव ठाकरे - फोटो : सोशल मीडिया

मेकर्स ने नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें शिव ठाकरे इमोशनल होकर अपनी आई को याद करते हुए देखे जा सकते हैं। वह अपनी मां के नाम स्वीट मैसेज के साथ खत लिखते देखे गए। इस दौरान उन्हें छोटी-छोटी चीजों से डरकर खतरों से खेलने तक का सफर याद आया। शिव ने अपनी आई के नाम काफी इमोशनल मैसेज लिखा है, जिसे फैंस तक फील कर पाए।

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

विज्ञापन

इस साल खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी कईं हस्तियों ने भाग लिया था। स्टंट-बेस्ट रियलिटी शो में अंजुम फकीह, साउंडस मुफ़ाकिर, डेज़ी शाह, रूही चतुर्वेदी, शीज़ान खान, अरिजीत तनेजा, रोहित बोस रॉय, अर्चना गौतम, रश्मीत कौर, शिव ठाकरे, नायरा एम बनर्जी, डिनो जेम्स, ऐश्वर्या शर्मा, और अंजलि आनंद खतरों का सामना करते हुए नजर आए थे।

यह भी पढ़ें: सुशांत सिंह केस में रिया के धैर्य की मुरीद हुईं यह साउथ हसीना, अभिनेत्री को बताया 'हीरो'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed