फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Khatron Ke Khiladi 11 Contestant Shweta Tiwari Tribute To Dilip Kumar And Says Daughter Palak Tiwari Wished To Meet Him

EXCLUSIVE: दिलीप साहब को लेकर श्वेता तिवारी की बेटी पलक की थी ये दिली इच्छा, अभिनेत्री को है अफसोस

Deepali Srivastava दीपाली श्रीवास्तव
Updated Thu, 08 Jul 2021 08:32 PM IST
सार

  • एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने की 'अमर उजाला' से खास बातचीत।
  • अदाकार-ए-आजम दिलीप साहब को किया याद। 
  • दिलीप कुमार और बेटी पलक को लेकर बताई खास बातें।

विज्ञापन
Khatron Ke Khiladi 11 Contestant Shweta Tiwari Tribute To Dilip Kumar And Says Daughter Palak Tiwari Wished To Meet Him
दिलीप कुमार, श्वेता तिवारी, पलक तिवारी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

'अदाकार-ए-आजम' दिलीप कुमार 7 जुलाई को इस दुनिया को अलविदा कह गए। उनके जाने से पूरा देश अब तक गमगीन है। फिल्म इंडस्ट्री से लेकर टीवी की दुनिया तक के सभी सितारों ने दिलीप साहब को भारी मन से श्रद्धांजलि दी। आज 'अमर उजाला' के साथ खास बातचीत में अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने भी दिलीप साहब को याद किया। साथ ही उन्होंने दिलीप कुमार और अपनी बेटी पलक तिवारी को लेकर कुछ खास बातें भी बताई। इसके अलावा उन्हें दिलीप साहब के जाने के बाद एक अफसोस मन में रह गया है। श्वेता तिवारी ने बताया कि उन्हें एक बात का काफी पछतावा है कि जो वो दिलीप साहब के रहते नहीं कर पाई। तो चलिए आपको बताते हैं ऐसी किस बात का श्वेता तिवारी को है पछतावा और क्या कहा अभिनेत्री ने...

विज्ञापन


श्वेता तिवारी से पूछा गया कि दिलीप साहब अब हमारे बीच नहीं रहे तो इस पर उनका क्या कहना है। तो अभिनेत्री कहती हैं, "मुुझे दिलीप साहब के निधन से झटका लगा। मुझे अब तक यकीन नहीं हो रहा कि अब वो हमारे बीच नहीं हैं। हमने वाकई कोहिनूर खो दिया है।"
विज्ञापन


दिलीप कुमार से मिलने की थी पलक तिवारी की इच्छा
अपनी बेटी पलक और दिलीप साहब को लेकर बताते हुए श्वेता तिवारी कहती हैं, "मेरी बेटी पलक बहुत बड़ी फैन है दिलीप साहब की। उसने उनकी सारी फिल्में देखी हैं और जो उन्होंने अपनी किताब लिखी है। पलक ने वो भी पढ़ी है और उसकी एक दिली ख्वाहिश थी कि एक बार बस वो दिलीप साहब से मिल ले।"

विज्ञापन
विज्ञापन

Khatron Ke Khiladi 11 Contestant Shweta Tiwari Tribute To Dilip Kumar And Says Daughter Palak Tiwari Wished To Meet Him
श्वेता तिवारी, पलक तिवारी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पलक ने मां श्वेता से बताई थी अपनी दिली ख्वाहिश
श्वेता आगे कहती हैं, "पलक ने मुझसे कहा भी था कि प्लीज मुझे दिलीप साहब से मिलवा दीजिए। तो मैंने उससे कहा था कि उनकी तबियत खराब रहती है और वो जिस हालत में हैं वो किसी को पहचान नहीं पाते हैं। तो पलक ने कहा था कि मम्मा प्लीज मुझे बस एक बार उन्हें सामने से दिखा दो। तो मैंने उससे कहा था कि ठीक है दिखाउंगी।"

Khatron Ke Khiladi 11 Contestant Shweta Tiwari Tribute To Dilip Kumar And Says Daughter Palak Tiwari Wished To Meet Him
श्वेता तिवारी, पलक तिवारी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जिंदगी का कोई भरोसा नहीं
श्वेता आगे कहती हैं, "आप जिंदगी में कुछ चीजों को हमेशा टालते रहते हैं। कभी ले जाउंगी...मैं बात करूंगी...लेकिन कभी हो नहीं पाया। अब मैं इस बात का अफसोस कर रही हूं कि वो कल काफी दुखी थी। पलक ने मुझसे कल कहा कि मैं आपको कहती रह गई और आप मुझे नहीं ले गईं। मैंने उससे सॉरी कहा। पलक कल काफी दुखी थी।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed