{"_id":"6200b048433a6865ba63efd0","slug":"kerala-high-court-grants-the-anticipatory-bail-to-malayalam-actor-dileep-actress-assault-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Actress Assault Case: केरल उच्च न्यायालय ने मलयालम अभिनेता दिलीप और अन्य आरोपियों को दी अग्रिम जमानत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Actress Assault Case: केरल उच्च न्यायालय ने मलयालम अभिनेता दिलीप और अन्य आरोपियों को दी अग्रिम जमानत
Mon, 07 Feb 2022 11:18 AM IST
न्यूज डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: न्यूज डेस्क
Updated Mon, 07 Feb 2022 11:18 AM IST
सार
केरल उच्च न्यायालय ने मलयालम अभिनेता दिलीप और अन्य आरोपियों को एक्ट्रेस संग यौन उत्पीड़न मामले में अग्रिम जमानत दे दी है।
विज्ञापन
मलयालम अभिनेता दिलीप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल उच्च न्यायालय ने मलयालम अभिनेता दिलीप और अन्य आरोपियों को एक्ट्रेस संग यौन उत्पीड़न मामले में अग्रिम जमानत दे दी है। बीते गुरूवार को उच्च न्यायालय ने केस की सुनवाई टाल दी थी, जिसके बाद आज यह फैसला आया है।
विज्ञापन
न्यूज एजेंसी एनआई के मुताबिक, "केरल हाई कोर्ट ने 2017 में एक्ट्रेस संग यौन उत्पीड़न मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारियों को कथित रूप से धमकाने के मामले में मलयालम अभिनेता दिलीप और अन्य आरोपियों को अग्रिम जमानत दे दी है।"
विज्ञापन
ऑडियो क्लिप के आधार पर दर्ज किया गया था मामला-
अभिनेता दिलीप और अन्य आरोपियों पर क्राइम ब्रांच ने 9 जनवरी को एक ऑडियो क्लिप के आधार पर एक जांच अधिकारी के द्वारा दायर की गई शिकायत पर मामला दर्ज किया था। इस ऑडियो क्लिप में अभिनेता दिलीप को कथित तौर पर अभिनेत्री उत्पीड़ने मामले की जांच कर रहे अधिकारी पर हमला करने की साजिश को रचने की बात करते हुए सुना गया था। इस मामले में अभिनेता दिलीप का कहना है कि आधिकारी की तरफ से उन्हें झूठे आरोप में फंसाने की साजिश की जा रही है, यह सारी स्थिति जांच अधिकारी के व्यवहार की वजह से हुई थी।
विज्ञापन