फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Gold Smuggling case High Court posts the bail petition of Swapna Suresh to 16th July

सोना तस्करी मामला: स्वप्ना सुरेश की जमानत याचिका 16 जुलाई तक टली

Tue, 06 Jul 2021 12:10 PM IST
अपूर्वा राय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 06 Jul 2021 12:10 PM IST
विज्ञापन
Kerala Gold Smuggling case High Court posts the bail petition of Swapna Suresh to 16th July
Swapna Suresh (File Photo) - फोटो : iStock

केरल हाई कोर्ट ने केरल गोल्ड स्मगलिंग मामले की मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश की जमानत याचिका 16 जुलाई तक के लिए टाल दी है। कोर्ट ने एनआईए को 16 जुलाई से पहले जवाबी हलफनामा दाखिल करने को कहा है।

विज्ञापन


बता दें, राजनयिक संबंधों के माध्यम से सोने की तस्करी के सिलसिले में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) द्वारा दर्ज मामले में मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश ने जमानत के लिये सोमवार को केरल उच्च न्यायालय का रुख किया था। इससे पहले एनआईए की विशेष अदालत ने 22 मार्च को सुरेश, के टी रमीस, संदीप नायर और पीएस सरित समेत सात आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज कर दी थी।
विज्ञापन


क्या है मामला
पिछले साल 5 जुलाई को तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर यूएई वाणिज्य दूतावास के नाम सामग्री भेजी गई थी, जिसमें लगभग 15 किलोग्राम सोना मिला था। इसके बाद से विभिन्न केंद्रीय जांच एजेंसियां सोने की तस्करी के मामले की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन हैं स्वप्ना सुरेश
स्वप्ना सुरेश का जन्म यूएई के अबू धाबी में हुआ था। अबू धाबी में ही उसने पढ़ाई जिसके बाद उसे एयरपोर्ट पर नौकरी मिल गई थी। स्वप्ना ने शादी भी की लेकिन जल्द ही तलाक हो गया तो वह बेटी के साथ केरल के तिरुवनंतपुरम रहने चली आई। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed