आज भी छुप-छुप कर सलमान से मिलती हैं कैटरीना!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान और कैटरीना कैफ के रिश्तों से तो सभी वाकिफ है। कैटरीना को सलमान की प्रेमिका के तौर पर ही शुरू में बॉलीवुड में पहचान मिली। लेकिन लंबे समय से दोनों एक दूसरे से अलग हैं।
दोनों ने आखिरी बार 'एक था टाइगर' में साथ काम किया था। हाल ही में खबर आई थी, कि सलमान ने एक विज्ञापन का ऑफर इसलिए ठुकरा दिया था क्योंकि उसमें उन्हे कैटरीना के साथ काम करना था।
सलमान के कैटरीना के साथ विज्ञापन करने से मना करने पर ये माना जा रहा था कि दोनों एक-दूसरे का मुंह भी देखना पसंद नहीं करते हैं। लेकिन हाल ही में एक आई एक खबर ने सभी को चैंका दिया है।
सलमान से मिलने पहुंची थी कैटरीना कैफ!
हाल ही में रिलीज हुई सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान' की काफी शूटिंग कश्मीर में हुई है। जिस सलमान अपनी फिल्म की शूटिंग को फाइनल टच दे रहे थे उसी वक्त कैटरीना भी अपनी फिल्म के लिए वहां शूटिंग कर रही थी।
कैटरीना ने सलमान खान के पास में शूटिंग करने का फायदा उठाया और 'बजरंगी भाईजान' के सेट पर जा पहुंची। कैटरीना जब सलमान की फिल्म के सेट पर पहुंची उस समय सलमान ईद के लिए खास गाने 'आज की पार्टी मेरी तरफ से' की शूटिंग कर रहे थे।
बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम की खबर के मुताबिक, 'बजरंगी भाईजान' के निर्देशक कबीर खान कैटरीना के अच्छे दोस्त हैं। माना जा रहा है कि कैटरीना कबीर खान से मिलने ही वहां पहुंची लेकिन कबीर तो कैटरीना के साथ इस समय 'फेंटम' में काम कर रहे हैं। ऐसे में कैटरीना उनसे मिलने पहुंची या कबीर सिर्फ बहाना हैं।
ऐसे खुली कैटरीना की सलमान के सेट पर पहुंचने की खोल
कैटरीना के सलमान की फिल्म के सेट पर पहुंतने की बात को काफी छुपा के रखा गया जिस वक्त कैटरीना 'बजरंगी भाईजान' के सेट पर थी उस वक्त कोई फोटो ना खींचा जाए इसका भी ख्याल रखा गया।
लेकिन जब कैटरीना सेट पर पहुंची तो फिल्म में पाकिस्तान की बच्ची मुन्नी का किरदार निभा रही हर्षाली मल्होत्रा की मां भी वहीं पर मौजूद थी। उनके अनुसार 'आज की पार्टी मेरी तरफ से' गाने की शूटिंग चल रही थी, तब कैटरीना सेट पर आई थी।'
उन्होने बताया कि 'हर्षाली उनकी बहुत बड़ी फैन है, इसलिए वह आई और कैटरीना से बात की। हर्षाली ने मेरा मोबाइल लिया और फोटो क्लिक करके वापस आ गई। उसके लिए ये बहुत बड़ा दिन था।'