{"_id":"5b74078342c7926f7256cecc","slug":"katrina-stop-liking-alia-bhatt-pictures-on-instagram","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटरीना ने बंद किया आलिया की तस्वीरें लाइक करना, वजह है एक्स बॉयफ्रेंड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कटरीना ने बंद किया आलिया की तस्वीरें लाइक करना, वजह है एक्स बॉयफ्रेंड
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 15 Aug 2018 04:29 PM IST
विज्ञापन
कटरीना कैफ और आलिया भट्ट
आलिया और कटरीना शुरू से ही क्लोज फ्रेंड्स रही हैं। सोशल मीडिया पर वो अपने वर्कआउट और दोस्ती की तस्वीरें पोस्ट करती रहती थीं लेकिन जब से आलिया ने रणबीर कपूर को डेट करना शुरू किया है, तबसे ऐसी खबरें हैं कि आलिया-कैट के बीच अनबन हो गई है।
विज्ञापन
इंस्टाग्राम पर भी इनके दोस्ती में आई खटास दिखती है क्योंकि अब कटरीना आलिया की तस्वीरों को लाइक नहीं कर रही हैं। इस मामले में अब आलिया ने कहा है, 'मैं अपने इंस्टाग्राम लाइक्स चेक नहीं करती। इसीलिए मुझे इसके बारे में कुछ नहीं पता लेकिन हां हम अभी भी अच्छे दोस्त हैं। मुझे लगता है कि हमारे बीच कुछ नहीं बदला तो फिर लोग अलग क्यों सोच रहे हैं।'
विज्ञापन
आलिया ने मजाकिया लहजे में कहा, 'शायद अब मेरी अच्छी पिक्स नहीं हैं लेकिन अब मैं कटरीना को मैसेज कर कहूंगी कि वो मेरी पिक्स को दोबारा लाइक करना शुरू कर दें, अगर दोस्ती का पैमाना यही है तो यही सही।
विज्ञापन