{"_id":"2bfd44524802aad236c76c40ee830df4","slug":"katrina-s-love-again-awakened-for-salman-khan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलमान के लिए फिर जागा कैटरीना का 'प्रेम'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान के लिए फिर जागा कैटरीना का 'प्रेम'
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Sat, 14 Mar 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
भले ही अब बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ और सलमान खान साथ नहीं दिखते हों, लेकिन आज भी सलमान उनके जीवन का एक अहम हिस्सा हैं। एक कार्यक्रम के दौरान कटरीना ने कहा कि सलमान हमेशा उनके जीवन का अहम हिस्सा रहेंगे। उन्होंने बॉलीवुड और निजी जीवन में सफलताओं का श्रेय सलमान को दिया।
विज्ञापन
एक समय सलमान से बेहद करीब मानी जाती रहीं कटरीना ने कहा कि सलमान, उनके माता-पिता और बहनें मेरे अच्छे दोस्त हैं। मैं जिन लोगों से भी अब तक मिली हूं, उनमें सबसे अधिक सम्मान मैं सलमान और उनके परिवार का ही करती हूं। सलमान के बारे में कटरीना ने कहा, ‘वह बहुत ही अच्छे इंसान हैं।
विज्ञापन
वह बहुत अलग हैं। आप जीवन में सलमान जैसे कम ही लोगों से मिल पाते हैं। उनके बिना मेरी यात्रा संभव न हुई होती।’ मालूम हो कि आज कटरीना का नाम रणबीर कपूर के साथ जोड़ा जाता है, लेकिन एक समय था, जब सलमान और कटरीना की जोड़ी की बातें हर जगह होती थीं।
विज्ञापन
रणबीर की पूर्व प्रेमिका दीपिका पादुकोण के साथ तनाव की खबरों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है।