{"_id":"82e0347c-80a0-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"katrina-kaif-to-kiss-hrithik-roshan-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक बार फिर कैट को किस करेंगे रितिक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक बार फिर कैट को किस करेंगे रितिक
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 27 Feb 2013 11:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमतौर पर कैटरीना कैफ परदे पर किसिंग सीन कम ही देती हैं। उनके अब तक गिने-चुने ही किस सीन हैं। उनमें से सबसे लंबा किस सीन 'जिंदगी मिलेगी न दोबारा' फिल्म में रितिक रोशन के साथ है। इन दोनों को पर्दे पर पसंद करने वालों के लिए अच्छी खबर यह है कि रितिक एक बार फिर कैटरीना कैफ को चूमते हुए दिखेंगे।
विज्ञापन
'जिंदगी मिलेगी न दोबारा' में परदे पर एक दूसरे के साथ लिप लॉक करने वाले रितिक और कैटरीना कैफ एक बार फिर परदे पर एक दूसरे को किस करते नजर आने वाले हैं। हॉलीवुड फिल्म 'नाइट एंड डे' के हिंदी रिमेक 'बैंग बैंग' में यह जोड़ी एक बार फिर से परदे पर एक दूसरे को चूमती दिखेगी ।
विज्ञापन
फिल्म से जुड़े एक शख्स की मानें तो रितिक और कैटरीना ने स्क्रिप्ट की डिमांड को समझते हुए इसकी स्वीकृति भी दे दी है। वैसे परदे पर लिपलॉक रितिक के लिए नया नहीं है। वे अमीषा, बारबरा मोरी, ऐश्वर्या और कैटरीना सहित कई अभिनेत्रियों के साथ किस सीन दे चुके हैं। कैट, 'जिंदगी मिलेगी न दोबारा' के अलावा 'जब तक है जान' फिल्म में किस सीन देती नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन