{"_id":"5b52d4314f1c1b40748b60ef","slug":"katrina-kaif-sister-isabelle-kaif-and-sooraj-pancholi-film-time-to-dance-will-seen-8-songs","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इसाबेल कैफ की पहली ही फिल्म में होंगे 8 गाने, दिखेंगी अलग अंदाज में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इसाबेल कैफ की पहली ही फिल्म में होंगे 8 गाने, दिखेंगी अलग अंदाज में
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:49 PM IST
विज्ञापन
बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ की बहन इसाबेल कैफ एक बार फिर से सुर्खियों में हैं।पता हो कि इसाबेल ने मार्च में अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म 'टाइम टू डांस' साइन की थी। इस फिल्म में उनके साथ सलमान खान के खास हीरो सूरज पंचोली नजर आएंगे। डांस पर आधारित फिल्म 'टाइम टू डांस' का निर्देशन स्टैनले डी कोस्टा कर रहे हैं। वहीं, 'रेस 3' के निर्देशक और कोरियोग्राफर रेमो डीसूजा फिल्म के प्रोड्यूजर हैं।
इस बीच 'टाइम टू डांस' से जुड़ी बेहद खास खबर सामने आई है। अंग्रेजी वेबसाइट डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म में 8 गाने होंगे। इस बात का खुलासा फिल्म के हीरो सूरज पंचोली ने किया है। पता हो कि इन दिनों फिल्म की शूटिंग लंदन में चल रही है। इस बीच सूरज ने बताया कि यह फिल्म केवल डांस आधारिक नहीं बल्की एक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म भी होगी। यही वजह है कि फिल्म में इतने सारे गाने डाले गए हैं।

हाल ही में फिल्म के तीन गानों की शूटिंग पूरी कर ली गई है। यह तीनों गाने सूरज और इसाबेल पर फिल्माये गए हैं। बताया जा रहा है कि बाकी गानों की तैयारी पूरी हो चुकी है। आने वाले 20-25 दिन में बाकी गानों की शूटिंग को भी खत्म कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि 'टाइम टू डांस' फिल्म में कई सारे डांस फॉर्म्स देखने को मिलेंगे।
'टाइम टू डांस' की कहानी रेमो डीसूजा ने लिखी है। पता हो कि सूरज पंचोली ने तीन साल पहले फिल्म 'हीरो' से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। बॉक्स ऑफिस पर उनकी पहली फिल्म का प्रदर्शन खराब रहा। वहीं बात करें इसाबेल कैफ की तो सलमान खान ने ही इसाबेल को अंग्रेजी फिल्म 'डॉ.कैबी' से लॉन्च किया था। वह इस फिल्म के सह-निर्माता थे। 'टाइम टू डांस' उनकी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म है।