Katrina Kaif: कैटरीना ने प्री वेडिंग कार्यक्रम के बाद की अंबानी परिवार की तारीफ, अनंत-राधिका के लिए कही यह बात
साझा की गई तस्वीरों में कैटरीना पारंपरिक पोशाक में नजर आ रही हैं। उनके इस फोटो पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "भारतीय आउटफिट में कैटरीना को कोई मात नहीं दे सकता"।
विस्तार
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की तीन दिवसीय प्री वेडिंग सेरेमनी का समापन हो चुका है। इस ग्रैंड कार्यक्रम में कई दिग्गज हस्तियां नजर आई थीं। फिल्म से लेकर उद्योग जगत के नामचीन शख्सियतों ने इवेंट में पहुंचकर कार्यक्रम में चार चांद लगाए थे। समारोह में कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने भी शिरकत की थी।
अभिनेत्री ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अंबानी परिवार को शानदार मेहमाननवाजी के लिए शुक्रिया कहा है। कैटरीना ने इंस्टाग्राम पर विक्की के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए प्री वेडिंग सेरेमनी के शानदार आयोजन के लिए पूरे अंबानी परिवार की प्रशंसा की है। उन्होंने लिखा, " सबसे दयालु परिवार और शानदार मेजबानों के साथ बिताए गए ये कुछ दिन कल्पना से परे हैं। श्रीमती नीता अंबानी, मुकेश अंबानी, आकाश अंबानी, ईशा अंबानी और श्लोका द्वारा जामनगर में कितना सुंदर, शानदार और अद्भुत आयोजन किया गया। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की ओर से जरूरतमंद की रक्षा करते हुए वनतारा में अविश्वसनीय रूप से काम किया गया है। खूबसूरत जोड़ी अनंत और राधिका को हमेशा खुश और साथ रहने की शुभकामनाएं।"
View this post on Instagram
साझा की गई तस्वीरों में कैटरीना पारंपरिक पोशाक में नजर आ रही हैं। उनके इस फोटो पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "भारतीय आउटफिट में कैटरीना को कोई मात नहीं दे सकता"। अन्य ने भी उनकी खूबसूरती की तारीफ की। वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में वे मेरी क्रिसमस नाम की फिल्म में नजर आई थीं। फिल्म में उनके साथ विजय सेतुपति भी थे। हालांकि, श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी।
Sanjay Leela Bhansali: आलिया और रणबीर अभिनीत फिल्म के लिए संजय लीला भंसाली की खास योजना, शूटिंंग करेंगे यहां