{"_id":"5932b4684f1c1bac0dbdd718","slug":"katrina-kaif-has-not-leave-her-manager-reshma-shetty-for-salman-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलमान खान की एक्स मैनेजर को काम से निकाले जाने पर कैटरीना ने तोड़ी चुप्पी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान खान की एक्स मैनेजर को काम से निकाले जाने पर कैटरीना ने तोड़ी चुप्पी
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
Updated Sat, 03 Jun 2017 07:01 PM IST
विज्ञापन
कैटरीना कैफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में खबर आई थी कि इस साल सलमान खान ने रेशमा शेट्टी को मैनेजर पोस्ट से हटाकर सारे कॉन्ट्रेक्ट खत्म कर दिए हैं। इसके बाद कहा गया कि कैटरीना कैफ ने भी सलमान खान की वजह से रेशमा को नौकरी से निकाल दिया है। लेकिन कैटरीना ने इस खबर का खंडन किया और कहा कि ये सब सिर्फ अफवाह हैं और उन्होंने रेशमा को काम से नहीं निकाला है।
विज्ञापन
कैटरीना ने कहा, 'इन खबरों का कोई आधार नहीं है। मैं काफी लंबे समय से रेशमा की कंपनी मैट्रिक्स के साथ जुड़ी हुई हूं और आगे भी उनसे अलग होने का कोई इरादा नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि सलमान और रेशमा काफी लंबे समय से एक-दूसरे के साथ काम करते आ रहे हैं। कैटरीना को भी रेशमा से सलमान ने ही मिलवाया था। सलमान से कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के बाद खबर आई की रेशमा ने अक्षय कुमार के साथ हाथ मिला लिया है और अब वो उनके सारे प्रोजेक्ट्स देखेंगी। अक्षय ने भी इस खबर की पुष्टि की है।