रणबीर के घर इतना क्यों आती हैं कैटरीना कैफ?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों रणबीर कपूर के घर के आस पड़ोस के लोगों को बार-बार एक परेशानी से गुजरना पड़ा रहा है। अगर इंडस्ट्री में चल रही सुगबुगाहट पर गौर किया जाए तो, कैट आजकल रणबीर के पाली हिल स्थित कृष्णा राज घर पर बार-बार चक्कर लगा रही हैं।
कैट के बार बार वहां आने-जाने के कारण ही आसपास जुटने वाली भीड़ का हर्जाना आस-पास के लोगों को भुगतना पड़ता है। जैसे ही लोगो को कैट के वहां पहुंचने की खबर मिलती है, तो वे तुरंत कैट की एक झलक पाने के लिए बंगले के बाहर बड़ी संख्या में इकट्ठे हो जाते हैं।
ड्राइवर से झगड़ा भी हुआ
वहीं एक बार तो कैट के ड्राइवर की एक प्रशंसक से जमकर झड़प भी हो गई, क्योंकि वह कैट के नजदीक जाने की कोशिश कर रहा था। इसके अलावा कई और छोटी-छोटी घटनाएं उन दिनों घटी हैं। इन सबसे उन लोगों को समस्या होती हैं जो उस घर के आसपास रहते हैं।
कैटरीना कैफ के इतने बार रणबीर के घर जाने से यह बात तो साफ हो गई है कि वह आज नहीं तो कल शादी करेंगे ही। इधर यह भी खबर आई थी कि नीतू सिंह अभी से रणबीर-कैटरीना की शादी की तैयारियां कर रही हैं। यानी शादी होना लगभग पक्का।